फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale: राखी सावंत के पति रितेश का पोल डांस देख हंसी से लोट पोट हुए सलमान खान, कही ये बात

Sun, 30 Jan 2022 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 30 Jan 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 15 Grand Finale Salman Khan Laughing After Watching Rakhi Sawant Husband Ritesh Pole Dance
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

आज यानी 30 जनवरी के दिन रियलिटी शो बिग बॉस 15 के विनर का नाम सबके सामने आ जाएगा। ये रियलिटी शो 100 दिनों से भी ज्यादा लंबे समय तक चला है, जिसमें टीवी के कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। लेकिन अब तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। आज बिग बॉस 15 के दूसरे दिन का ग्रैंड फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें काफी सारा धमाल होने वाला है। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पुराने सीजन के विनर्स भी शामिल हुए और सभी ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस को हैरान दिया, जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

राखी सावंत के पति रितेश ने किया पोल डांस
वहीं, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में राखी सावंत के पति रितेश ने भी डांस किया। लेकिन उनके डांस को देखकर सलमान खान हैरान रह गए। इतना ही नहीं, वह रितेश को डांस करते देखकर जोर-जोर से हंसने लगे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Bigg Boss Season 15 Grand Finale Salman Khan Laughing After Watching Rakhi Sawant Husband Ritesh Pole Dance
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने फॉर्मर विनर्स को किया चैलेंज
दरअसल, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शो के फॉर्मर विनर्स के साथ स्टेज पर खड़े हुए हैं। इस दौरान सलमान के साथ उर्वशी ढोलकिया, गौहर खान, श्वेता तिवारी, गौतम गुलाटी और रुबीना दिलैक मौजूद हैं। इस दौरान राखी सभी को चैलेंज करती हैं और बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट्स पुराने सीजन के विनर्स के साथ डांस करते हैं।

Bigg Boss Season 15 Grand Finale Salman Khan Laughing After Watching Rakhi Sawant Husband Ritesh Pole Dance
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश और गौतम ने किया पोल डांस
रितेश बिग बॉस के विनर रह चुके गौतम गुलाटी के साथ डांस करते हैं। गौतम और रितेश पोल डांस करते हैं। गौतम शानदार एक्टर होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। इसी वजह से वह इस चैलेंज को बखूबी निभाते हैं लेकिन रितेश नागिन डांस करने लगते हैं और ये चीज देखकर सलमान खान हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि वहां देखो वो क्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Season 15 Grand Finale Salman Khan Laughing After Watching Rakhi Sawant Husband Ritesh Pole Dance
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत और रुबीना दिलैक का डांस  
इस चैलेंज में राखी सावंत रुबीना दिलैक का नाम लेती हैं और फिर दोनों पॉपुलर सॉन्ग ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करते हैं। वहीं, राजीव अदातिया और गौहर खान के बीच डांस चैलेंज होता है। इस दौरान सलमान खान गौहर को अच्छा डांसर बताते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Season 15 Grand Finale Salman Khan Laughing After Watching Rakhi Sawant Husband Ritesh Pole Dance
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि फिनाले में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन रश्मि देसाई बिग बॉस 15 के टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। वह शो से बाहर हो गईं। ऐसे में अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी की जंग शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed