फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो में उठा फिर से सलमान खान की शादी का सवाल, दबंग खान बोले- मैं ये तो नहीं कहूंगा कि...

Sun, 03 Oct 2021 08:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 salman khan opens about his marriage plans in show said a lot of time has passed already
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 का आगाज 2 अक्तूबर को बेहद शानदार अंदाज में हुआ। इस दौरान सलमान खान ने इस सीजन शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स से लोगों का परिचय करवाया। बिग बॉस 15 के प्रीमियर एपिसोड में अफसाना खान भी नजर आईं जिन्हें पहले शो से बाहर कर दिया गया था। अब अफसाना ने सलमान खान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जो उनके चाहने वालों से लेकर फैंस तक सभी पूछ चुके हैं।



शादी के सवाल पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

अफसाना ने भी सलमान से पूछ लिया कि वो आखिर शादी कब कर रहे हैं। सलमान पहले भी कई बार इसका जवाब घुमा फिरा कर दे चुके हैं और कई बार उन्होंने ये सवाल हंसते हुए टाल भी दिया है। हालांकि अफसाना को जवाब देते हुए सलमान ने कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगा की थोड़ा सा टाइम है बल्कि थोड़ा सा टाइम बीत चुका है'। इस पर अफसाना ने हैरान होते हुए कह दिया कि सलमान आखिर शादी के बिना कैसे रह सकते हैं।

Bigg boss 15 salman khan opens about his marriage plans in show said a lot of time has passed already
अफसाना खान - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या वो उन्हें भाई बुला सकती हैं। इस पर सलमान ने कहा कि, 'जरूर बोलिए, ऐसे लगता है मै पूरे हिंदुस्तान का भाई बन चुका हूं'। गौरतलब है कि सलमान की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि वो अब शादी का ख्याल दिल से बिल्कुल निकाल चुके हैं। साथ ही ऐसा भी नहीं लग रहा कि वो किसी से प्यार के चक्कर में पड़ना नहीं चाहते हैं।

Bigg boss 15 salman khan opens about his marriage plans in show said a lot of time has passed already
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जुड़ा था लेकिन किसी से भी उनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। संगीता बिजलानी से भी सलमान की शादी की चर्चा थी लेकिन वो हो नहीं पाई। इसके बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या संग भी जुड़ा था लेकिन एक बेहद ही खराब मोड़ पर उनका रिश्ता खत्म हुआ था। इसके बाद सलमान की जिंदगी में कटरीना जिनसे उनकी शादी की खबरें भी चर्चा में आईं थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 salman khan opens about his marriage plans in show said a lot of time has passed already
अफसाना खान - फोटो : Instagram

शो की बात करें तो अफसाना खान बिग बॉस में जाने वाली 11वीं कंटेस्टेंट बनी। उन्होंने स्टेज पर एक धमाकेदार एंट्री ली। सलमान खान के लिए स्टेज पर उन्होंने गाने भी गाए। हालांकि बिग बॉस में आने की खबर जब सामने आई थी उस दौरान ही उन्हें पैनिक अटैक आया था। इसके बाद मेकर्स ने उन्हें मेडिकल सुविधाएं दी थीं। उस दौरान पैनिक अटैक आने के कारण अफसाना ने शो में एंट्री ना करने का फैसला किया था। हालांकि बाद में जब उनकी तबीयत ठीक हुई तो वो नजर आईं।


 
विज्ञापन
Bigg boss 15 salman khan opens about his marriage plans in show said a lot of time has passed already
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में जय भानुशाली (Jay Bhanushali), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), विशाल कोटियान (Vishal Kotiyan), विधि पांड्या (Vidhi Pandy),  सिंबा नागपाल (Simba Nagpal), उमर रियाज (Umar Riaz), ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal), डॉनल बिष्ट (Donal Bisht), अकासा सिंह (Akasa Singh) और करण कुंद्रा (karan kundra) एंट्री कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed