सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में सलमान खान ने राखी के पति रितेश का IQ लेवल किया चेक, सामने आया ये नतीजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Dec 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan take IQ test of rakhi sawant husband ritesh in weekend ka vaar
Colors Tv - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के घर में जबसे वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री हुई है तबसे ही घर का माहौल काफी बदल गया है। एक तरफ जहां सभी घरवाले नॉन वीआईपी लिस्ट में हैं और प्राइज मनी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो वहीं वीआईपी सदस्य देवोलीना, रश्मि, रितेश और राखी लगातार उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। जब वाइल्ड कार्ड सदस्यों की घर में एंट्री हुई थी तो उस समय हर किसी को राखी के पति रितेश की पहली झलक देखने का इंतजार था।



घर में दिखा रितेश का गेम प्लान

दरअसल राखी सावंत के पति रितेश जब घर में आए थे तो उस दौरान सभी ने उनका तहे दिल से स्वागत किया था। रितेश की भी हर किसी से अच्छी बातचीत हुई थी, लेकिन दूसरे ही दिन घर में रितेश ने तेजस्वी और करण के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए उनका ये गेम प्लान बताया। इतना ही नहीं घर के अन्य सदस्यों जैसे उमर रियाज और राजीव अदातिया से भी रितेश की टास्क और अन्य चीजों के लिए बहसबाजी होते हुए दिखी, जिसमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला।

Trending Videos
bigg boss 15 salman khan take IQ test of rakhi sawant husband ritesh in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अपने आईक्यू लेवल को लेकर करते हैं बात

रितेश की जब भी घर में किसी स्ट्रेटेजी को लेकर बातचीत होती है तो वो अक्सर राखी और अन्य सदस्यों के सामने ये कहते हुए नजर आते हैं कि वो बिजनेस करते हैं और 11 कंप्यूटर एक साथ हैंडल करते हैं। उनका आईक्यू लेवल इस घर में सबसे अच्छा है। राखी जब भी रितेश को कुछ समझाने जाती हैं तो रितेश हमेशा उनसे बहस करते हुए देखें गए हैं और उन्होंने कहा कि मैं तुमसे 100 प्रतिशत आगे हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan take IQ test of rakhi sawant husband ritesh in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

वीकेंड के वार में सलमान खान ने लिया टेस्ट

सलमान खान ने वीकेंड के वार में सबसे पहले रितेश पर निशाना साधा। सलमान खान ने रितेश से कहा कि अक्सर हमने आपको घर में ये कहते हुए सुना है कि मेरा आईक्यू लेवल बहुत ही जबरदस्त है। तो आज हम यहां पर आपका एक छोटा सा टेस्ट लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो आप हमें आईक्यू की फुलफॉर्म बताइए।

bigg boss 15 salman khan take IQ test of rakhi sawant husband ritesh in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सवाल सुन उड़े रितेश के होश

सलमान खान ने जैसे ही उनसे आईक्यू की फुलफॉर्म पूछी रितेश काफी घबरा गए। रितेश को उसका जवाब नहीं समझ आया। उस सवाल का जवाब बाद में अभिजीत बिचुकले ने दिया। हालांकि उनका जवाब भी थोड़ा इधर उधर था जिसे सलमान खान ने सही किया। इसके बाद सलमान खान ने उनसे एक गणित का सवाल पूछा जिसका जवाब तो रितेश नहीं दे पाए, लेकिन अपनी सफाई देने लगें।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan take IQ test of rakhi sawant husband ritesh in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने दी सजा

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर रितेश के साथ मजाक करते हुए उन्हें उनकी गलती की सजा भी दी। सलमान खान ने रितेश से 10 पुशप्स करवाए और उसी के साथ उन्होंने उनकी पीठ पर राखी सावंत को बिठाया। जब रितेश पुशप्स कर रहे थे तो सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक सकें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed