सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घरवालों के निशाने पर फिर आईं डॉनल बिष्ट, बताया सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 18 Oct 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to vishal kotian these contestant give most boring person tag to donal bisht
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बिग बॉस सीजन 15 अपने दूसरे हफ्ते में हैं ऐसे में कई घरवालों का गेम दर्शकों को काफी पसंद आया तो वही कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो दर्शकों का तो नहीं पता लेकिन घरवालों को बिलकुल नापसंद आ रहे हैं और लगातार वो घर में रह रहे सदस्यों के निशाने पर हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं डॉनल बिष्ट। घर में तीसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है, लेकिन घर में रहने वाले कई सदस्य ऐसे हैं जिन्हें डॉनल बिष्ट का गेम अभी तक  समझ नहीं आया और उन्हें ऐसा लगता है कि वो बिग बॉस की सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट् हैं।



सलमान खान ने दिया टास्क

दरअसल वीकेंड के वार में जहां शनिवार को जहां घरवालों की सलमान खान ने क्लास लगाई तो वही संडे को सलमान खान ने घरवालों के साथ कई गेम खेले, जिसमें सलमान खान ने घरवालों से एक प्रक्रिया के दौरान ये पूछा कि कौन सा ऐसा सदस्य है जिसकी बैटरी सबसे ज्यादा दो ही हफ्तों में ड्रेन हो गई है उसके बारे में बताए। जहां सलमान खान ने सभी के सिर पर उन्हें बैटरी लगाने के लिए कहा।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi prakash to vishal kotian these contestant give most boring person tag to donal bisht
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों ने डोनल को बताया बोरिंग

इस दौरान घर के कई सदस्यों ने डॉनल बिष्ट को टार्गेट किया। अधिकतर घरवालों ने डॉनल की बैटरी को ड्रेन बताया। डॉनल को अपनी बैटरी दो बार खाली होने के बाद बदलनी पड़ी और वो कई घरवालों के निशाने पर रहीं। सलमान खान ने इस दौरान डॉनल बिष्ट को भी समझाया कि वो थोड़ा सा खुल जाए क्योंकि दर्शकों को भी वो घर की सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट् लग रही हैं। सलमान के ऐसा कहने के बाद अधिकतर घरवालों ने डॉनल पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to vishal kotian these contestant give most boring person tag to donal bisht
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

सलमान खान ने दिया साथ

सलमान खान ने डॉनल बिष्ट को समझाने के साथ ही जब घरवाले उन्हें टार्गेट कर रहे थे तो उनका साथ भी दिया। सलमान यहां ये कहते हुए नजर आए कि डॉनल से भी अधिक इस घर में दो सदस्य ऐसे हैं जो न सिर्फ घरवालों को बल्कि दर्शकों को भी काफी बोर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक घरवाले ये समझ नहीं पाए हैं कि वो कौन हैं।

bigg boss 15 tejasswi prakash to vishal kotian these contestant give most boring person tag to donal bisht
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

डॉनल ने कहा खुद को बद्लूंगी

डॉनल ने घर में मिले इतने वोट्स के बाद सलमान खान से ये वादा भी किया कि वो कोशिश करेंगी की वो घरवालों से मिले-जुले और वो अधिक से अधिक कनेक्शन बनाए। विशाल ने भी डॉनल को समझाया और कहा कि उन्हें लगता है डॉनल का एक दूसरा साइड भी है, जिसे वो दर्शकों को दिखा सकती हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash to vishal kotian these contestant give most boring person tag to donal bisht
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

फराह खान ने भी दी सलाह

घर में आईं फराह खान ने भी डॉनल बिष्ट को सलाह दी कि वो गेम में कुछ करें और दर्शकों को कुछ दिखाए। फराह खान ने डॉनल को 14वां नंबर दिया और साथ ही कहा कि वो बेहतर कर सकती हैं। वीकेंड का वार खत्म होते ही डॉनल एक बार फिर से घरवालों के निशाने पर आ गईं और कई सदस्य उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed