{"_id":"6168809aad7e282904202474","slug":"bigg-boss-15-vishal-kotian-accuses-karan-kundra-of-instigating-everyone-told-this-to-vishwasundari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने करण कुंद्रा पर लगाया सबको भड़काने का आरोप, विश्व सुंदरी से कही यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने करण कुंद्रा पर लगाया सबको भड़काने का आरोप, विश्व सुंदरी से कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विशाल कोटियन, करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इस बार में बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत शमिता, निशांत और प्रतीक मुख्य घर में रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल में अपने दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया है। इसके लिए जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने के लिए बिग बॉस के दिए एक टास्क से गुजरना होगा।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में जंगल वासी एक बार फिर जहर का कहर टास्क के तहत गन्ने का जूस निकालते नजर आए। इस दौरान बनाई गई तीन टीमें खुद को जिताने और विरोधी टीमो को हराने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती नजर आईं। इतना ही नहीं टास्क को जीतने के लिए वह कई जगह बल प्रयोग भी करते दिखे।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जंगल वासियों के बीच इस टास्क को लेकर होती मुठभेड़ को देख बिग बॉस में आज के लिए टास्क खत्म कर दिया। जिसके बाद सभी सदस्य एक- दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते दिखाई दिए। शो की शुरुआत से ही साथ नजर आने वाले जंगल वासियों के बीच अब दरार आती नजर आ रही है। आज के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब विशाल और करण एक- दूसरे के खिलाफ रणनीति अपनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में आज विश्व सुंदरी ने विशाल से बात की। उन्होंने विशाल से पूछा कि आज कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। इस पर विशाल ने विश्व सुंदरी से कहा कि करण तेजस्वी और जय के नाम का सहारा लेकर अन्य घर वालों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने करण की दरियादिली की भी तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टास्क का संचालन कर रही शमिता शेट्टी ने आज हुए जहर का कहर टास्क के अगले राउंड में किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया। शमिता के फैसले से नाराज करण और मायशा ने उन पर पक्षपात का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर विशाल और तेजस्वी की टीम को जिताने और अन्य टीम को हराने में विशाल का साथ दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।