{"_id":"5ba3d1c0867a557f60166df2","slug":"bigg-boss-3-contestants-are-nominated-for-elimination-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के इतिहास में पहली बार बेघर होने को सीधे नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट्स, इन्हें मिली जेल की सजा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के इतिहास में पहली बार बेघर होने को सीधे नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट्स, इन्हें मिली जेल की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के घर में चौथे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। घर को पहला कैप्टन रोशमी और कृति के रूप में चुन लिया गया है। उन्हें राजा-रानी टास्क में जीत मिलने की वजह से कैप्टेंसी मिली है। इस मुकाबले में उनके सामने दीपिका कक्कड़ चुनौती बनकर खड़ी हुई थीं। अब कल 21 सितंबर के शो में देखने को मिलेगा कि घर में से तीन कंटेस्टेंट को बेघर करने के लिए सीधे नॉमिनटे किया गया है जो जेल भेजे गए हैं और पहली बार बिग बॉस के घर से सीधे 3 कंटेस्टेंट्स बेघर होंगे..इनमें रोमिल और निर्मल सिंह की जोड़ी भी नजर आ रही है..
2 of 5
TV Show
कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए एक ओर कृति वर्मा- रोशमी बानिक अपने को आगे कर रही थी तो वहीं खान सिस्टर्स सोमी-सबा के कैप्टन बनने को लेकर अपने-अपने तर्क थे। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी खुद को कैप्टेंसी का हकदार मानती थी।
3 of 5
Bollywood
घर में पहले कैप्टन को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी से अपनी राय रखी। कॉमनर कृति ने कहा कि कैप्टन की असल जिम्मेदारी बाकियों से काम करवाने की होती है लेकिन घर में कुछ ऐसे हैं जो अभी से कैप्टेंसी झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
TV Show
सबकी राय जानने के बाद फैसला यह आया था कि श्रीसंत ने रोशमी और कृति की जोड़ी को वोट किया तो वहीं भोजपुरी सिंगर दीपक को लगता था कि दीपिका घर में कैप्टन बनने लायक है। लेकिन घर में पहला कैप्टन बनने का मौका कृति और रोशमी को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
लक्जरी बजट टास्क में अनूप जलोटा राजकुमार के लुक में नजर आए तो वहीं दीपिका कक्कड़ उमराव जान के गाने पर नाचती दिखीं जिसमें कृति और रोशमी की जोड़ी भी शामिल थी। दरअसल, इनका काम राजकुमार को खुश कर उनसे फूल लेना था। बाकी बचे कंटेस्टेंट टास्क में प्रजा की भूमिका निभाते नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।