बिग बॉस में 37वें दिन बड़ा हंगामा देखने को मिला। घर में लक्जरी बजट टास्क (पोल्ट्री फार्म) हुआ जिसका दूसरा पड़ाव अभी बाकी है। टास्क के दौरान सुरभि एक बार फिर श्रीसंथ को परेशान करती दिखीं। वूट की वीडियो के मुताबिक, खेल का दूसरा पड़ाव करणवीर, सोमी और दीपक-उर्वशी के इर्द-गिर्द घूमता है। इस दौरान करणवीर और सोमी रोते हुए और दीपक-उर्वशी लड़ते हुए नजर आते हैं।
बिग बॉस: श्रीसंथ के बाद अब करणवीर को भी रुला रही हैं सुरभि, घर में हुए ये 3 बड़े हंगामे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करेंगे सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर की। बता दें कि करणवीर पहली बार घर में रोते हुए नजर आए। टास्क के दौरान उन्हें सबसे पहले तो सुरभि ने जी भरकर चिढ़ाया उसके बाद दीपिका ने उन्हें श्रीसंथ को लेकर फब्तियां कसना शुरू किया। ऐसे में खुद को घर में अकेला महसूस कर करणवीर अंदर ही अंदर टूट गए।
Kya @ms_dipika aur @sreesanth36 ne kiya BB Poultry Farm Task mein @KVBohra par peeth-peeche vaar? Tune in to #BB12 tonight at 9 PM for all the hungama. #BiggBoss12 pic.twitter.com/VEyok6K6ow
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 24, 2018
इसके बाद बात करते हैं सोमी खान की। सोमी खान के रोने की वजह कोई और नहीं बल्कि कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर बने। अंडा लेकर उसे बेचना और फिर अपने विरोधी कंटेस्टेंट का फोटो कुचलकर उसे इस हफ्ते की कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर करना ही पोल्ट्री टास्क का असल मकसद है। ऐसे में दीपक ने उर्वशी को बचाते हुए सोमी को इस रेस से बाहर कर दिया जिसके बाद वह दीपक को दगाबाज बता रोने लगती हैं।
घर की तीसरी बड़ी घटना यह है कि शो में पहली बार नहीं बल्कि कई बार कॉमनर जोड़ी दीपक-उर्वशी के बीच नोकझोक देखने को मिली। दरअसल, दीपक का कहना है कि उर्वशी अगर कैप्टन बनना चाहती हैं तो उन्हें घर में सबसे बनानी पड़ेगी, लेकिन उर्वशी ने साफ कह दिया कि वह दूसरों की तरह नहीं हैं जो काम के लिए गधे को बाप बनाए। बस फिर क्या था दोनों में इतनी अनबन हुई कि उर्वशी ने बोतल जमीन में फेंककर मारी। दीपक ने भी वही बोतल उठाई और जमीन में जोर से फेंक कर मारी।
घर में कुछ लोग मौजूद इस नजारे का लुफ्त उठा रहे थे। दीपक ने उर्वशी को कह दिया कि वह मां की कसम लेते हैं कि अब कभी उनको नहीं समझाएंगे। इस अनबन के दौरान दोनों का पारा बहुत ऊंचे पर जा चुका था और दोनों ही आपे से बाहर हो चुके थे।
#UrvashiVani nahi maangne wali hai captaincy ki daavedaari ke liye bheekh aur bhid gayi woh iss baat par #DeepakThakur se! Don't forget to watch #BiggBoss12 tonight at 9 PM for all the drama. #BB12 pic.twitter.com/M2I8LF05qy
— COLORS (@ColorsTV) October 24, 2018