{"_id":"5babb9e7867a557ed33fcf91","slug":"bigg-boss-exclusive-fight-will-begin-between-shivashish-and-karanvir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस एक्सक्लूसिव: घर के दो पहलवान करणवीर-शिवाशीष के बीच होगी हाथापाई, जसलीन ने किया अनूप को 'किस'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस एक्सक्लूसिव: घर के दो पहलवान करणवीर-शिवाशीष के बीच होगी हाथापाई, जसलीन ने किया अनूप को 'किस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के 10वें दिन समुद्री टास्क में एकल टीम ने जोड़ीदार टीम को परास्त कर बाजी मार ली है। लेकिन इस बीच विजेता टीम की एकल सदस्य दीपिका कक्कड़ को जोड़ीदार टीम ने डायन बताया है और दसवें दिन का खेल समाप्त हुआ। अब बात करेंगे शो के 27 सितंबर के आने वाले एपिसोड के बारे में...
2 of 5
tv show
एक्सक्लूसिव शो की बात करें तो कल जसलीन सभी घरवालों के सामने अपने जोड़ीदार अनूप जलोटा को किस करती दिखाई देंगी और इस नजारे को देख घरवालों की आंखें खुली की खुली रह जाएगी। बता दें कि जसलीन ने अनूप को दो किस किए हैं। किस मिलने के बाद अनूप ने कहा कि यह निशान अब ऐसे ही रहेंगे। ऐसे में करणवीर ने चुटकी लेते हुए होठों पर किस करने का इशारा किया।
3 of 5
शिवाशीष
कल रात (27 सितंबर) के शो में शिवाशीष, करणवीर बोहरा और वकील चौधरी के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। तीनों के बीच की लड़ाई की वजह समुद्री टास्क है। बता दें कि कल तीनों के बीच बड़ी हाथापाई देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tv show
बता दें कि इससे पहले समुद्री टास्क में एकल टीम ने बराबरी का मुकाबला होने पर भी बाजी मार ली है। दरअसल, बिग बॉस ने टास्क के हार जीत का फैसला टाइमिंग के आधार पर किया है और इस हिसाब से एकल टीम जोड़ीदारों पर भारी पड़ी। एकल टीम में दीपिका, करणवीर, श्रीसंथ, सृष्टि और नेहा पेंडसे शामिल थीं तो वहीं, जोड़ीदारों में दीपक-उर्वशी, अनूप-जसलीन, रोमिल-निर्मल और सबा-सोमी की टीम थी। खेल की संचालक कृति -रोशमी की जोड़़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg boss 12
बात करें इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले नॉमिनेटड कंटेस्टेंट की तो बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोमिल-निर्मल, करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ और कृति-रोशमी की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। खेल के पहले हफ्ते में किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं निकाला गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।