बिग बॉस के 15 सीजन हो चुके हैं और इन सीजन्स में कई बड़े और अलग-अलग कलाकारों ने हिस्सा लिया है। हालांकि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कुछ सितारों को तो खूब शोहरत मिली, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी रहें जिन्होंने बिग बॉस के घर में अपना एक ऐसा रूप दर्शाया जो दर्शकों को बिलकुल भी रास नहीं आया। हर सीजन में घर में रोमांस, झगड़ा, दोस्ती, टास्क और काफी कुछ देखने को मिला। कई सितारों को तो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए मुंह मांगी फीस भी मिली।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
इन सितारों ने शो का हिस्सा बनने से किया इनकार
एक तरफ जहां शक्ति कपूर से लेकर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे सितारे इस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए, तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस द्वारा भारी से भारी फीस देने के बावजूद भी इस शो का हिस्सा बनने से साफ-साफ इनकार कर दिया। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस का एक बार या दो बार नहीं बल्कि कई बार ऑफर ठुकरा दिया।
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, हालांकि बाद में उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया। करण सिंह ग्रोवर को बिग बॉस के निर्माताओं ने कई बार शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया, लेकिन हर बार उन्होंने विवादित शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया।
हनी सिंह
हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। हनी सिंह को कई साल पहले मेकर्स ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स द्वारा ऑफर की गई फीस उन्हें कम लग रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
मिया खलीफा
एडल्ड फिल्मों की हीरोइन मिया खलीफा को भी बिग बॉस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें बिग बॉस के 9वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि मिया ने इसके लिए करते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया था।
सोनारिका भदौरिया
देवों के देव महादेव से दर्शकों के दिलों पर छाने वाली टीवी की खूबसूरत अदाकारा सोनारिका भदौरिया का नाम भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि इस शो का ऑफर ठुकराते हुए सोनारिका ने कहा था कि वो अपनी इमेज के बारे में बहुत सोचती हैं और वो बिग बॉस के घर में जाकर उसे खराब नहीं करना चाहतीं।