बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में टॉप चार कंटेस्टेंट में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने शो में अपने निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेने वाले अरहान खान उनके ब्वॉयफ्रेंड थे लेकिन शो में आने के बाद रश्मि को अरहान के बारे में कई बातें पता चली जिसके बाद उन्होंने अरहान से ब्रेकअप कर लिया।
अरहान खान ने रश्मि देसाई के अकाउंट से निकाले 15 लाख रुपये, बैंक डिटेल हुई लीक तो देवोलीना ने कहा- कितना शर्मनाक इंसान है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शो खत्म होने के करीबन दो महीने बाद रश्मि देसाई के फैन्स ने अरहान खान को पैसे दिए जाने के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दिए। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अकाउंट में रश्मि की ओर से लगातार लाखों रुपये भेजे गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह अकाउंट अरहान खान का है।
I request @TheRashamiDesai be careful and record each and every threat of fraud in future these records can help you as a proof
We Rashamians are there for her always
Take care baby @waahiidalikhan @JeevitaOberoi9 don't leave Rashu anywhere alone #FraudArhaanKhan
सोशल मीडिया पर रश्मि के फैंस ने अरहान को फ्रॉड तक कह दिया। दरअसल अरहान ने करीब 15 लाख रुपये रश्मि के अकाउंट से निकाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। हैरानी की बात ये है कि अरहान ने ये तब किया जब रश्मि बिग बॉस के घर में थीं।
Stay Strong Rashami#FraudArhaanKhan is a criminal who stole her money, threatened & harassed her. He deserves to be in jail. Good that Rashami filed an FIR against him. Stay Strong ❤
ऐसे स्क्रीनशॉट्स वायरल होने के बाद रश्मि की दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अरहान पर भड़ास निकालते हुए ट्वीट किया- 'सुना है रामलाल ने प्रूफ मांगा है कि वो फ्रॉड है। उसे सलमान खान सर से जाकर पूछना चाहिए। कितना शर्मनाक इंसान है, एक तो पैसे लिए ऊपर से धमका रहा है। इसके बारे में बात ही ना करें क्योंकि ये सिर्फ पब्लिसिटी चाहता है।'
Suna hai Ramlal ne proof maanga hai ki woh fraud hai..I would say why doesnt he go and ask #Salman sir the same... how shameful creature yeah..ek toh itne paise le liye uparse dhamki de raha hai..#bloodycoward And guys please ignore this ramlal completely.dont tag his name anywhere especially with https://t.co/38hLK0cRI4 doesnt matter to him u talk good or bad about him.what matters to him is https://t.co/mFlvMXhvj5 dont encourage him at all.🙏🏻
बता दें रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद और भी ज्यादा मशहूर हो गईं। घर के अंदर उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे हुए। उन्हें पता चला था कि उनके ब्वॉफ्रेंड अरहान खान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। इसके बाद रश्मि ने फैसला किया कि वो अरहान खान से ब्रेकअप कर लेंगी। बता दें रश्मि टॉप 4 में पहुंची थीं लेकिन इसके बाद शो से बाहर हो गईं।