रियलिटी शो 'रोडीज' से मशहूर होने वाले रघु राम ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रघु राम बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए रघुराम ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस तस्वीर में रघु और उनका बेटा रिदम मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
'रोडीज' फेम रघु राम ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद शेयर की पहली तस्वीर, मुस्कुराते हुए आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रघु राम ने लिखा- 'तेरी छोटी सी दुनिया में सबसे बड़ा तेरा पापा। तेरे हर मुसीबत के आगे खड़े तेरे पापा। तेरी नन्हीं सी मुट्ठी में समा जाए तेरे पापा। तू रोए तो तू ही बता कहां जाएं तेरे पापा? मिलिए हम लोगों के आंखों के तारे, हमारी जिंदगी के गीत रिदम से।'
इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा- 'यह बहुत ही खूबसूरत है। मैं बहुत खुश हूं। ये बहुत ही खास है।' इसके अलावा कई और सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। रघु राम की पत्नी नताशा ने रिदम को इसी साल आठ जनवरी को जन्म दिया था।
A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on
पिता बनने के बाद रघु राम का बयान भी आया था। बयान में रघु ने कहा था- 'अब राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी आपको माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं करता है।'
रघु और नताली साल 2011 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 12 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली थी। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इस शादी में पहुंचे थे। यह शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई थी।
'रामायण' में इस अभिनेता ने निभाए थे तीन किरदार, मशहूर होने के बावजूद लाइमलाइट से हैं दूर