बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले टीवी एक्टर रोहित सुचांती को लेकर सलमान खान ने वीकेंड का वार में श्रीसंथ को तगड़ी फटकार लगाई। श्रीसंथ को सलमान खान के साथ-साथ रोहित सुचांती के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। असल में जिस दिन रोहित की घर में एंट्री हुई थी, उस दिन श्रीसंथ ने रोहित के सेक्सुअल ओरियंटेशन पर सवाल खड़ा किया था और उनका मजाक उड़ाया था रोहित का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने सबके सामने श्रीसंथ को चप्पल मारने तक की धमकी दे डाली।
बिग बॉस: श्रीसंथ के गे बोलने पर भड़का ये नया कंटेस्टेंट, बोला- 'चप्पल उतारकर मारूंगा मुंह पर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि श्रीसंथ रोहित पर गुस्सा नहीं हुए और मुस्कुराते रहे। असल में उनके पास अपने बचाव में कुछ भी कहने को नहीं था, जिस कारण उन्होंने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। रोहित सुचांती बल्कि रोमिल और दीपक भी श्रीसंथ पर गुस्सा उतारते दिख रहे हैं। बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान घरवालों से किसी एक सदस्य का नाम पूछते हैं जो घर में सबसे बड़ा खलनायक है। इस पर घरवालों ने दीपक का नाम लिया लेकिन सलमान ने श्रीसंथ को ही घर का सबसे बड़ा खलनायक माना।
Salman Ne lagaayi #Sreesanth ke Girte hue Level Pe #Lagaam
As revealed last night, HMs choose #Deepak for Villian Chair, But Salman Changed it to #Sree pic.twitter.com/QeEc3lSAav
— The Khabri (@TheKhbri) October 27, 2018