बिग बॉस फेम और टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वह बाइसैक्शुअल हैं। अब एक फिर विकास ने अपने बचपन का किस्सा साझा करते हुए बताया है कि उनके हावभाव का लोग कैसे मजाक उड़ाया करते थे।
विकास गुप्ता ने साझा किया अपना दुख, बोले- बचपन मेरे हावभाव का मजाक उड़ाते थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'जब मैं छोटा था तब से ही बाकी सीनियर्स या मेरी क्लास के बच्चे मुझे चिढ़ाया करते थे और फिर जब मैं गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आता और शाम को कॉलोनी के लड़के यहां तक कि सीनियर लड़कियां भी इसको देखो कैसे लड़कियों की तरह बातें करता है ये विकास तो है ही लड़की इसके हाथ कैसे चल रहे हैं। यह तो दिखता भी लड़कियों की तरह इसके होठ देख। डरपोक है लड़कियों की तरह। चलो इस बारे में बात करते हैं और वो हंसती थीं मेरी बातों पर और मेरे चेहरे पर और चली जाया करती थीं ये कहते हुए कि ये तो एक दम जनानी है।'
विकास ने आगे पोस्ट में लिखा है, 'मैं वास्तव में घृणित महसूस करने लगा था और मैंने विश्वास करना शुरू कर दिया था कि लड़की बुलाया जाना सबसे बुरा अपमान और गाली है। लड़कियां कमजोर और बेचारी होती हैं, उन्हें देखभाल और संरक्षित करने की जरूरत होती है और मैं उनकी तरह नहीं हूं, ऐसा तब तक रहा जब तक मैं बालाजी टेलीफिल्म्स के पांचवे फ्लोर पर नहीं पहुंचा। मैं एकता कपूर से मिला और यहां मुझे पता चला कि एक महिला की शक्ति क्या है।'
विकास ने लिखा है, 'ट्रोलर्स और फर्जी आईडी इस्तेमाल करने वाली मेरी एक्स गर्लफ्रेंड्स शुक्रिया मुझे जनानी कहने के लिए और बेवकूफों मैं तुम्हें बता दूं कि तुम्हें पैदा करने वाली भी एक जनानी है। जब भी तुम हम में से किसी को जनानी कहते हो तो ये एक प्रशंसा है अपमान नहीं। लोग कुछ इस तरह से मेरे बारे में साथ ही किसी के बारे में यह पूर्वधारणा धारणा रखते हैं कि शारीरिक रूप से कमजोर होने का कारण सिर्फ हम मृदुभाषी हैं और अधिक रोचक हैं। वो गलतफहमी मैं बिग बॉस 11 के आखिरी में एक बार नहीं दो दो बार एब्स की दुकानों के साथ बाकी इंडिया को बता और दिखा चुका हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on
इससे पहले विकास अपने एक ट्वीट को लेकर काफी चर्चा में आ गए थे। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'हाय, मैं आपको अपने बारे में एक छोटी सी बात बताना चाहता हूं। मुझे इंसानों से प्यार हो जाता है बिना उनका जेंडर देखे। यहां मेरी तरह बहुत से लोग हैं। गर्व के साथ कहता हूं मैं बाइसैक्शुअल हूं।'
दीया और विशाल से भिड़ंत के बाद संबित पात्रा को याद आए ऋषि कपूर, बोले- वह मेरे साथ खड़े होते