फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से टीवी की इस अभिनेत्री ने जीती जंग, ऐसे किया डॉक्टरों का धन्यवाद

Wed, 01 Jul 2020 03:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
doctor day 2020 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress mohena kumari give thanks to all doctors who are working in Coronavirus pandemic
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'सिलसिला प्यार का' सीरियल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बीते दिनों वह और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद पूरे परिवार का इलाज 10 दिनों तक अस्पताल में चला था, उसके बाद उनका पूरा परिवार होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहा था। अब मोहिना कुमारी और उनका पूरा परिवार ठीक हो चुका है।

doctor day 2020 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress mohena kumari give thanks to all doctors who are working in Coronavirus pandemic
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ठीक होने की जानकारी मोहिना कुमारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डॉक्टर से साथ की एक तस्वीर साझा की है। यह उनकी डॉक्टरों के साथ सेल्फी तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ मोहिना कुमारी ने खास पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने डॉक्टर डे पर देश के डॉक्टरों का धन्यवाद भी किया है। 

doctor day 2020 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress mohena kumari give thanks to all doctors who are working in Coronavirus pandemic
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आखिरकार एक महीने बाद हम लोग कोरोना नेगेटिव हो गए हैं। हम एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टरों और हेल्थ प्रोफेशनल्स का धन्यवाद करते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टरों और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। मैं अपनी जिंदगी में कई अद्भुत डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ से मिली हूं। लोगों के दर्द को कम करने के लिए उनके ओर से की गई सच्ची कोशिश की मैं आभारी हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We finally tested Negative of coronavirus... after a month! We’d like to thank all the Doctors and Health care professionals for doing the best they could with whatever information was available to the world about this virus, at AIIMS RISHIKESH. Today we celebrate the work of Doctors and Healthcare professionals in our country. In my life I have met some wonderful doctors, nurses , compounders and other medical staff... I’d like to thank all of them for their Honest Efforts to help people to ease or eradicate their pain. I really hope and pray that all doctors are doing the same for people of all ages , strata and religion. People put immense faith in doctors and we always hope for doctors to reciprocate that with selfless care and humanity. I’d like to wish all the selfless , honest , diligent and hardworking doctors a very Happy National Doctors Day. We thank you for your service. #doctorsday2020

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor day 2020 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress mohena kumari give thanks to all doctors who are working in Coronavirus pandemic
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना कुमारी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं उम्मीद और दुआ करती हूं कि सभी डॉक्टर हर ग्रुप और धर्मों के लोगों को यूं ही मदद करें। लोगों का डॉक्टरों पर बहुत भरोसा होता है। हम हमेशा डॉक्टरों से उम्मीद करते हैं कि वह लोगों की निस्वार्थ भाव के साथ देखभाल करें। मैं सभी निस्वार्थ, ईमानदार, मेहनती डॉक्टरों को नेशनल डॉक्टर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। हम आपकी सेवा के लिए आपके आभारी हैं।'

विज्ञापन
doctor day 2020 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress mohena kumari give thanks to all doctors who are working in Coronavirus pandemic
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर डे पर सोशल मीडिया पर मोहिना कुमारी का देश के डॉक्टरों को लिखा यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मोहिना कुमारी ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए खुद के और अपने परिवार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था। 

पढ़ें: इस शख्स की वजह से डिप्रेशन से गुजर रही हैं रानी चटर्जी, परेशान होकर आत्महत्या करने की दी धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed