टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के तीसरे वीकेंड का वार में तीन बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस दौरान वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखेंगे। वहीं शो से एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर भी होना पड़ेगा। बता दें कि घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, अनूप-जसलीन और सृष्टि रोडे नॉमिनेट हुई हैं।
Bigg Boss 12: शो में पहुंचेंगे सलमान खान के 'पार्टनर', ऐसे करेंगे घर में जमकर मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बिग बॉस में बॉलीवुड स्टार्स का आना और फिल्म प्रमोशन का सिलसिला जारी है। पिछले शो में वरुण धवन फिल्म सुई धागा की प्रमोशन करने आए थे। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक वरुण एक बार फिर शो में दस्तक देंगे। लेकिन इस बार वह अकेले नहीं बल्कि सुपरस्टार गोविंदा के साथ शो में पहुंचेंगे। इस दौरान गोविंदा अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'फ्राईडे' की प्रमोशन करते दिखेंगे।
वीकेंड का वार में वरुण और गोविंदा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। द खबरी के ट्वीट के ही मुताबिक, सोनाक्षी एलिमिनेशन वाले दिन यानी रविवार के एपिसोड में आएंगी। इस दौरान वह बच्चों संग नाचती भी दिखेंगी।
#Exclusive #WeekendKaVaar
Tomorrow will be Shooting of WeekendKaVaar#SonakhshiSinha will be guest on WeekendKavaar#SalmanKhan will be having Dance performance with Children on Sunday Episode.
आपको बता दें कि सलमान खान और गोविंदा को फिल्म 'पार्टनर' में एक साथ देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया था। लेकिन आपको यह भी बता दें कि इसके बाद गोविंदा और सलमान के बीच अनबन हो गई थी। दरअसल, गोविंदा चाहते थे कि फिल्म दबंग में सलमान उनकी बेटी को बतौर एक्ट्रेस लें, लेकिन सलमान सोनाक्षी का डेब्यू करवाकर रिश्ते खराब कर बैठे। यही वजह है कि फिल्म 'पार्टनर' का दूसरा पार्ट अभी तक नहीं आया है।
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस 12 में नेहा पेंडसे के बाद ज्वालामुखी और रिंग टास्क जीतकर सुरभि और रोमिल की जोड़ी ने कैप्टेेंसी हथिया ली है। वहीं, श्रीसंथ, करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे को टास्क में सही से ना खेलने के चलते काल कोठरी की सजा मिली है। इस दौरान श्रीसंथ घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल से लड़ते दिखाई दिए।