{"_id":"5bb74668867a553eee0e720b","slug":"kapil-sharma-will-come-back-soon-on-tv-he-is-fit-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा जल्द कर सकते हैं टीवी पर वापसी, इस तस्वीर से हो गया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा जल्द कर सकते हैं टीवी पर वापसी, इस तस्वीर से हो गया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा टीवी पर वापसी को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं । खबर थी कि वो पहले खुद को फिट करेंगे और फिर नया शो लाएंगे । अब कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्होंने खुद को फिट कर लिया है । उनकी एक तस्वीर सामने आई है ।
kapil sharma
तस्वीर में उनका वजन काफी कम दिख रहा है । बताया जा रहा था कि डिप्रेशन के चलते उनका वजन बढ़ गया था लेकिन अब वो फिट हो गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकते हैं ।
कपिल शर्मा
कपिल ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'पंजाब, अमृतसर, जालंधर, कुलचे, मट्ठी, छोले, लस्सी= 5 किलो वजन बढ़ गया है' । वहीं दूसरी फोटो में बताया कि वो पंजाब जा रहे हैं । कपिल इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं ।
#punjab #amritsar #jalandhar #kulche #saagwithwhitebutter #mathhichole = 5 kg weight gain 🙈 pic.twitter.com/Sw0CDBqRkF
— KAPIL (@KapilSharmaK9) October 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
इस फिल्म में पंजाबी स्टार गुरप्रीत घुग्गी अहम किरदार में हैं। विक्रम ग्रोवर के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी । इस फिल्म को कपिल शर्मा ने सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है । वजन कम करने के दौरान भी कपिल ने एक फोटो शेयर की थी ।
Want to go to Punjab.. ? Have so many vacant seats 🙏holy city amritsar 😍 @KapilKumria #punjab #amritsar #kulche😜 pic.twitter.com/YQMSxuRI8Z
— KAPIL (@KapilSharmaK9) October 2, 2018
विज्ञापन
कपिल शर्मा
कपिल ने अपने फैंस को एक शांत और सुन्दर हट की फोटो पोस्ट कर ये बताया था कि इस जगह के शांत माहौल में वो योग करते हैं । तस्वीर के कैप्शन में कॉमेडियन ने लिखा- अपने दिन को प्रकृति की गोद में योगा करते हुए शुरू करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता ।