फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: एक शो से बदल गई अनूप जलोटा की जिंदगी, अब एक कॉन्सर्ट के लेंगे इतने लाख

Fri, 05 Oct 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota concert price hike
bigg boss

'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी में भारी बढ़ोत्तरी होती है। यही वजह है कि हर कोई इसमें हिस्सा लेकर रातों रात फेमस होना चाहता है। चाहे सेलेब हो या कॉमनर हर कोई 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद पॉपुलर हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अनूप जलोटा के साथ।

bigg boss 12 anup jalota concert price hike
anup

'बिग बॉस 12' की सबसे चर्चित जोड़ी अनूप और जसलीन के बारे में हर कोई बात कर रहा है। इनके अफेयर से हर कोई सन्न रह गया। अनूप जलोटा वैसे तो भजन सम्राट के रूप में फेमस हैं लेकिन इस शो के बाद उनकी प्राइस वैल्यू में भी बढ़ावा हुआ है। अब कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर उनके शो के लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं।

bigg boss 12 anup jalota concert price hike
anup jalota

बॉलीवुड लाइफ को अनूप के करीबी सूत्रों से पता चला है अब वो एक कॉन्सर्ट के लिए लगभग डबल प्राइस लेने वाले  हैं। अनूप जलोटा के मैनेजर ने बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद अनूप की डिमांड बढ़ी है। पहले जहां उन्हें एक शो के लिए 7-8 लाख रुपये मिलते थे वहीं अब ऑर्गनाइजर 12 लाख देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota concert price hike
anup jalota

रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए अनूप जलोटा को एक हफ्ते के लिए 45 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। दूसरे नंबर पर करणवीर बोहरा है उन्हें एक हफ्ते के 20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12 anup jalota concert price hike
anup jalota

'बिग बॉस' के घर में 3 महीने गुजारने को लेकर अनूप जलोटा कहते हैं कि वह बहुत ही व्यस्त व्यक्ति हैं। उनके कई सारे शेड्यूल हैं लेकिन अब देखते हैं कि वहां उनका रहने का अनुभव कैसा होता है। उस पर वह आगे की रणनीति तय करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed