फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच अभिनेताओं ने लंबे वक्त तक टीवी पर किया राज, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Sun, 22 Dec 2019 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Dec 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Cezanne Khan to Anuj Saxena 5 Television actors far from limelight
Cezanne Khan, Anuj Saxena and kiran karkamkar - फोटो : file photo

टेलीविजन पर कई सितारों ने लंबे वक्त तक राज किया। इनमें से कुछ सितारे हैं जिन्होंने ऐसे किरदार निभाए कि वह लोगों के जहन में आज भी जिंदा हैं। इन सितारों में 'कहानी घर घर की' सीरियल के अलावा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता शामिल हैं। टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद कुछ अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। जानिए ऐसे पांच अभिनेताओं के बारे में जो अब सीरियल में नहीं दिखते। 

Cezanne Khan to Anuj Saxena 5 Television actors far from limelight
Nausheen Ali Sardar and Anuj Saxena - फोटो : file photo

अनुज सक्सेना
टीवी सीरियल 'कुसुम' से अनुज सक्सेना ने धमाकेदार एंट्री की थी। इस शो में अनुज ने कुसुम के पति अभय कपूर का किरदार निभाया था। इस शो से अनुज घर घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद कुमकुम, कुछ पल साथ तुम्हारा, सारा आकाश, सोलह श्रृंगार, डोली सजा के सीरियल में नजर आए। आखिरी बार अनुज साल 2008 में 'कुछ इस तरह' सीरियल में नजर आए थे। सीरियल के अलावा अनुज ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। हालांकि यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों के नाम 'चेज' और 'पराठे वाली गली' है। फिलहाल अनुज लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। 

Cezanne Khan to Anuj Saxena 5 Television actors far from limelight
Cezanne Khan - फोटो : file photo

सीजेन खान
सीजेन खान 'कसौटी जिंदगी के' अनुराग किरदार से मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद क्या हादसा क्या हकीकत, पिया के घर जाना है, एक लड़की अंजानी सी और सीता और गीता सीरियल में नजर आए। सीता और गीता साल 2009 में आया था। इसके बाद सीजेन लाइमलाइट से दूर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Cezanne Khan to Anuj Saxena 5 Television actors far from limelight
kiran karkamkar - फोटो : file photo

किरण करमरकर
'कहानी घर घर की' सीरियल मेें ओम का किरदार निभाने वाले किरण करमरकर ने भी टीवी की चर्चित चेहरा हैं। इस सीरियल में किरण ने पार्वती यानी कि साक्षी तंवर के पति का किरदार निभाया था। इसके बाद किरण ने कई सीरियल्स किए। आखिरी बार किरण साल 2017 में 'रुद्रम' सीरियल में नजर आए थे। इसके बाद से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं।  

विज्ञापन
Cezanne Khan to Anuj Saxena 5 Television actors far from limelight
Manish Raisinghan and Avika - फोटो : file photo

मनीष रायसिंघन
'ससुराल सिमर का' सीरियल में रोली के पति सिद्धांत का किरदार निभाने वाले मनीष रायसिंघन भी लाइमलाइट से दूर हैं। मनीष ने इस किरदार से लंबे वक्त टीवी की दुनिया में कब्जा जमाया। मनीष इसके बाद कई सीरियल में आए। आखिरी बार मनीषा 'एक श्रृंगार: स्वाभिमान' में नजर आए थे जो कि साल 2016 में आया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed