फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस लॉन्च होने से हुआ सेलेब्रिटिज के नामों का एलान, एक रह चुकी है मिस इंडिया यूनिवर्स

Tue, 04 Sep 2018 08:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Contestant List of Bigg Boss season 12 salman khan reveal 4 names
सलमान खान

देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक बिग बॉस सीजन 12 जल्द ही टेलिकास्ट होने वाला है। इसी महीने 16 सितंबर से टीवी पर शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले गोवा में एक ग्रैंड लॉन्च देखने को मिला। लगातार 9वीं बार सलमान खान एक बार फिर इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी लोग यह जानने को उत्साहित हैं कि इस बार कौन-कौन घर में दाखिल होने वाला है। 


 

Contestant List of Bigg Boss season 12 salman khan reveal 4 names
tanushree and Ishita Dutta
इस बीच बिग बॉस-12 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में 4 नाम सामने आ चुके हैं। इस शो में बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं तनुश्री दत्ता कंटेस्टेंट के तौर पर दर्शकों के सामने आएंगी। इसके अलावा शो में इशिता दत्ता भी नजर आएंगी। इन दोनों सेलेब्स के शो में होने की कन्फर्मेशन दी गई है। आपको बता दें, इस बार शो में जोड़ीदारों के बीच में मुकाबला होना है। ऐसे में दत्ता सिस्टर्स बिग बॉस के घर में एंट्री मारने जा रही हैं।

 
Contestant List of Bigg Boss season 12 salman khan reveal 4 names
bharati and Haarsh Limbachiyaa
इन दोनों के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया के इस शो में हिस्सा लेने की बात पहले ही सामने आ चुकी थी लेकिन अब यह कन्फर्म हो चुका है कि शो में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इन दोनों का नाम भी शामिल है। बता दें कि इन दोनों ने हाल ही में बड़े धूमधाम से शादी की है। इसके बाद इन्हें कई बार रिएलिटी शोज में एक साथ देखा जा चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Contestant List of Bigg Boss season 12 salman khan reveal 4 names
सलमान खान
बिग बॉस सीजन 12 का कलर्स चैनल पर 16 सितंबर को रात 10.30 बजे प्रीमियर होगा। इसके बाद हर रोज रात नौ बजे शो का प्रसारण होगा, शनिवार और रविवार को रात साढ़े 10 बजे स्पेशल शोज होंगे, जिनमें सलमान खान नजर आएंगे। ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान ने अपने अंदाज में कहा, 'मेरे जीवन का सबसे लंबा रिलेशनशिप बिग बॉस के साथ है।' लॉन्चिंग इवेंट में सलमान के साथ कलर्स के CEO अभिषेक मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Contestant List of Bigg Boss season 12 salman khan reveal 4 names
सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो इस बार शो के होस्ट सलमान खान को भी स्पेशल पॉवर मिलेगा। सलमान अपने मुताबिक किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर होने से बचा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed