फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान की धमाकेदार एंट्री, कहा- 'शो करने के पीछे एक ही मकसद'

Tue, 04 Sep 2018 06:17 PM IST
पूजा मेहरोत्रा, अमर उजाला
पूजा मेहरोत्रा, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
salman khan to host bigg boss 9th time
सलमान खान

'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया। हर बार यह शो मुंबई के लोनावला में होता है लेकिन यह पहली बार है जब शो के निर्माताओं ने इसका ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। यह 9वीं बार है जब सलमान इसे होस्ट करेंगे। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान ने अमर उजाला से विशेष मुलाकात की और कई अहम खुलासे किए....


 

salman khan to host bigg boss 9th time
salman khan
सलमान ने कहा कि मैं तो 'बिग बॉस' से बड़े वाले घर मे रह चुका हूं। तो मुझे ये बहुत अच्छे से पता है कि अपने आप पर काबू कैसे रखना है। 'बिग बॉस' से पिछले 9 सालों से चली आ रही जोड़ी पर वो खुद पर ही चुटकी लेते नजर आए, उन्होंने कहा मेरी 'बिग बॉस' से जोड़ी इसलिए सलामत है क्योंकि हर बार यहां खिलाड़ी बदल जाते हैं। 

 
salman khan to host bigg boss 9th time
सलमान खान
शो के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि शो बहुत मुश्किल है, 24 घंटे जब आप कैमरे के सामने होते हो तो आप कितनी देर खुद पर कसब पा सकते हैं। शो को होस्ट करते वक्त तब मुश्किल हो जाती है जब कोई सीनियर आपके घर का मेहमान हो। जैसे मेरे साथ तब हुआ जब पुनीत इस्सर शो में आए थे। मैं उन्हें उनकी गलतियों के लिए कैसे डांटू जब वो मेरे सीनियर हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to host bigg boss 9th time
salman khan bigg boss
'बिग बॉस' कंटेस्टेंट के बारे में अपने जुड़ाव के बारे मे उन्होंने बताया कि मेरा बस एक मकसद होता है जब वो घर के बाहर आए तो हर किसी के पास काम हो कोई खाली हाथ ना रहे। यहां आए सभी कंटेस्टेंट को यह पता होता है कि उसे शो में क्या और कैसे खेलना है। 

 
विज्ञापन
salman khan to host bigg boss 9th time
salman khan bigg boss
बता दें कि कलर्स पर 16 सितंबर को रात 10.30 बजे शो का प्रीमियर होगा। हर रोज रात नौ बजे शो का प्रसारण होगा, शनिवार और रविवार को रात साढ़े 10 बजे स्पेशल शोज होंगे, जिनमें सलमान खान नजर आएंगे। लॉन्चिंग इवेंट में सलमान के साथ कलर्स के सीईओ अभिषेक मौजूद थे। 'बिग बॉस' के इस सीजन में बॉलीवुड और छोटे परदे की विचित्र जोड़िया नजर आएंगी। छह जोडियां यानी 12 कंटेस्टेंट होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed