{"_id":"5b8e375f42c7927c4532fb3e","slug":"chandigarh-kbc-kaun-banega-crorepati-first-contestant-sonia-yadav-replied-10-questions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC Season 10: सेना को छोड़ पिता को बनाया भाई और 10 सवालों का जवाब देकर साढ़े 12 लाख जीत लाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC Season 10: सेना को छोड़ पिता को बनाया भाई और 10 सवालों का जवाब देकर साढ़े 12 लाख जीत लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेना की नौकरी छोड़ दी, पिता को भाई बना लिया और अब 10 सवालों का जवाब देकर कौन बनेगा करोड़पति से साढ़े 12 लाख रुपये जीत लिए, हैरान कर देगी इनकी कहानी।
2 of 11
सोनिया यादव
हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची, हरियाणा के रेवाड़ी की सोनिया यादव। इन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए बाजी मारी और शो की पहली प्रतियोगी बनने का मौका पाया। सोनिया शुरुआत से अच्छा खेलीं और अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का बिंदास अंदाज में जवाब दिया।
3 of 11
सोनिया यादव
सोनिया ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए थे, लेकिन 13वें सवाल पर खेलने के बजाय उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया। 13वें सवाल तक उनके पास चारों लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थीं। इसी वजह से उन्होंने आगे खेलने के बजाय जीती हुई रकम लेकर जाने में ही समझदारी समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
kbc
सोनिया हरियाणा की रहने वाली है। सोनिया रिटॉयर्ड फौजी हैं और समय से पहले ही वह रिटॉयर हो गई थीं। इतना जल्दी रिटायर होने की वजह जब बिग बी ने उनसे पूछी तो उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया। सोनिया ने कहा कि वह बच्चों और जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं जिस वजह से उन्होंने सेवानिवृत्ति का फैसला लिया था।
विज्ञापन
5 of 11
kbc
सोनिया यादव बचपन से अपने पिता को राखी बांधती आई हैं। हॉट सीट पर बैठी सोनिया ने जब इसका राज खोला तो अमिताभ बच्चन समेत सभी दर्शक भावुक हो गए। सोनिया ने बताया कि उनका कोई भाई नहीं, इसलिए पिता को भाई बना लिया, जो पिता के साथ-साथ भाई होने का फर्ज भी पूरी तरह निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।