फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के ग्रैंड प्रीमियर से लेकर 'कौन बनेगा करोड़पति' तक, ये हैं इस हफ्ते की TV की 5 बड़ी खबरें

Tue, 04 Sep 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 premiere to Amitabh Bachchan KBC 10 Top 5 news of Television
salman khan
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।


 
Bigg Boss 12 premiere to Amitabh Bachchan KBC 10 Top 5 news of Television
Bigg Boss
गोवा में हुआ बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर
'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया। हर बार यह शो लोनावला में होता है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने इस बार शो का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा।  ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने पानी के बीच बोट में आते हुए खतरनाक एंट्री ली। इसके बाद सलमान ने स्टेज पर आकर 'मुझसे शादी करोगे' के फेमस गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर जबरदस्त डांस किया। 
Bigg Boss 12 premiere to Amitabh Bachchan KBC 10 Top 5 news of Television
amitabh bachchan
कविता के साथ बिग बी ने शुरू किया 'केबीसी 10'
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और बीती रात इस शो का जबरदस्त तरीके से आगाज हुआ। शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत कविता से की और अपने दिलचस्प अंदाज में देवियों और सज्जनों का स्वागत किया। 'केबीसी 10' के पहले दिन सोनिया यादव बिग बी की मेहमान बनीं और 12 लाख 50 हजार जीत लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 premiere to Amitabh Bachchan KBC 10 Top 5 news of Television
Additi Gupta
'इश्कबाज' की एक और एक्ट्रेस ने की सगाई
'इश्कबाज' सीरियल में इन दिनों न केवल रील बल्कि रियल लाइफ में भी शादी का जश्न शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले इस सीरियल में ओमकारा का किरदार निभाने वाले कुणाल जयसिंह ने सगाई की खबर सोशल मीडिया पर दी थी वहीं अब इसी सीरियल की एक और एक्ट्रेस ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने कबीर चोपड़ा के साथ सगाई कर ली है।
 

 

❤️

A post shared by Additi Gupta (@additigupta) on


 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 premiere to Amitabh Bachchan KBC 10 Top 5 news of Television
Kasautii Zindagii Kay 2
'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रेरणा-अनुराग का लुक हुआ आउट
एकता कपूर के सबसे मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर लोगों के बीच में काफी क्रेज है। पहले खबर थी कि यह शो 10 सितंबर से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा लेकिन जब शो का प्रोमो रिलीज हुआ तो खुलासा हुआ कि यह 25 सितंबर से प्रसारित होगा। एकता ने अपने इंस्टग्राम पर शो का प्रोमो पोस्ट किया है। इसमें किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान शो के कलाकारों को इंट्रोड्यूस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

 

ANURAG N PRERNA ..!they were so different no one cud imagine them with each other not even them themselves... destiny laughed fate smiled and said ‘ u both will always b with each other ....no not LIVE with each other but LIVE FOR each other! Introducing Anurag PLAYED BY @the_parthsamthaan n Prerna PLAYED BY @iam_ejf two karmically connected lovers ...introduced by the KING OF ROMANCE @iamsrk #kasautizindagiki #mugshot #mugshotlove #anurag #prerna

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed