फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस का शिकार हुईं ये टीवी अभिनेत्री, अपने करीबियों को भी बोला आइसोलेट होने को

Thu, 02 Jul 2020 01:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Telugu TV actor Navya Swamy tests positive of covid 19
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस अभी तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। उनमें फिल्मी दुनिया के सितारे भी शामिल है। इस बीच तमिल और तेलुगु टीवी सीरियल्स की मशहूर अभिनेत्री नव्या स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है। नव्या स्वामी दक्षिण भारत के टीवी सीरियल्स का चर्चित चेहरा हैं। 

Coronavirus outbreak Telugu TV actor Navya Swamy tests positive of covid 19
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

नव्या स्वामी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें अपने शरीर में कोरोना के लक्षणों का सिर दर्द और थकान के जरिए पता चला। वह बीते तीन-चार दिन से थकावट और सिर में दर्द महसूस कर रही थीं। जिसके बाद उनके डॉक्टर ने कोविड-19 की जांच करवाने की सलाह दी। 

Coronavirus outbreak Telugu TV actor Navya Swamy tests positive of covid 19
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

नव्या स्वामी ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में अपने फैंस को बताते हुए कहा, 'हैल्लो, उम्मीद के आप लोग ठीक होंगे। मैं आप सभी को कुछ जरूर बात बताने वाली हूं। हां मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। जब मुझे इसके बारे में बता चला तो मैंने तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह ली और खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं अपनी दवाईं भी अच्छे से ले रही हूं और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर डाइट भी ले रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#staystrong #staypositive #donotpanic #covid19 #fightforcorona #gocoronago #fighttogether #morepower #thankful #navyaswamy

A post shared by Navya Swamy (@navya_swamy) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Telugu TV actor Navya Swamy tests positive of covid 19
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अपने दोस्तों और करीबियों से अनुरोध करते हुए नव्या स्वामी ने आगे कहा, 'मैं अपने सभी दोस्तों से अनुरोध करती हूं कि जिन लोगों से बीते कुछ समय में मैं मिली हूं कृपया खुद को क्वारंटीन कर लें और कोरोना वायरस का कोई लक्षण अपने अंदर महसूस करते ही कोविड-19 का टेस्ट जरूर करवा लें। घबराने और शर्मिंदा की कोई जरूरत नहीं है। मुझे पता है लोग फालतू बातें करते हैं इसलिए कृपया उनकी बातों पर ध्यान न दें। नकारात्मक बातों से दूर रहे और अफवाह पर ध्यान न दें।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Telugu TV actor Navya Swamy tests positive of covid 19
नव्या स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी वीडियो के आखिरी में नव्या स्वामी ने कहा, 'अगर आप भी कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो परेशान होने की जरूर नहीं है। खुद को मजबूत करो और जो कर सकते हैं करो। जब तक आपके शरीर से कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हो जाता तब तक लोगों से दूर रहें। यही एक तरीका इसकी चैन तोड़ने का। बाकी मैं जल्द ठीक होकर फिर से वापस आऊंगी।' सोशल मीडिया पर नव्या स्वामी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड की ओर से आलिया-ऋतिक सहित इन हस्तियों को मिला न्योता, हंसल मेहता बोले- 'नेपोटिज्म अकेडमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed