फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं मिलने पर केजरीवाल से लगाई गुहार

Fri, 12 Jun 2020 11:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 12 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deepika Singh Mother Corona Positive: actress request to cm kejriwal for help
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीया और बाती हम, कवच 2 जैसे धारावाहिकों की अभिनेत्री दीपिका सिंह बड़ी मुश्किलों से गुजर रही हैं। दीपिका की मां दिल्ली में हैं और वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जबकि अभिनेत्री खुद मुंबई में फंसी हुई हैं और उन्हें अपनी मां की बहुत चिंता हो रही है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है। 

Deepika Singh Mother Corona Positive: actress request to cm kejriwal for help
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड से वीडियो साझा करते हुए कहा है कि उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन अस्पताल उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा। बल्कि उन्हें फोटो खींचने के लिए कह रहे है। बिना रिपोर्ट के अस्पताल उनकी मां को भर्ती नहीं कर रहा।

Deepika Singh Mother Corona Positive: actress request to cm kejriwal for help
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका ने कहा है कि उनकी मां दिल्ली के पहाड़गंज में रहती हैं। उनका परिवार संयुक्त परिवार है जिसमें करीब 45 लोग साथ ही रहते हैं। ऐसे में अगर एक शख्स कोरोना पॉजिटिव है तो दूसरे लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा है। दीपिका आगे कहती हैं कि उनकी दादी को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है और पापा में इसके लक्षण दिखने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Singh Mother Corona Positive: actress request to cm kejriwal for help
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दीपिका ने सीएम केजरीवाल से गुजारिश करते हुए कहा है, 'मैं मदद चाहती हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस वक्त क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मैं बहुत तकलीफ में हूं। मेरा दो साल का बेटा है और मैं मुंबई में फंसी हूं। वहां मेरी मां को इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। मेरी बहन वहां गई है लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पा रही है। दिल्ली के लेडी हेरिटेज अस्पताल में टेस्ट कराया गया है और उसमें मां में कोरोना की पुष्टि हुई है। लेकिन इलाज के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'

विज्ञापन
Deepika Singh Mother Corona Positive: actress request to cm kejriwal for help
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका के मुताबिक, दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं। इस समय उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। दीपिका ने अपने पति का फोन नंबर भी साझा किया है। उन्हें उम्मीद है कि कोई संबंधित व्यक्ति इस वीडियो को देखकर मदद जरूर करेगा।

ऋतिक रोशन के गाने पर बच्ची ने किया हूबहू डांस, अभिनेता ने भेजा ढेर सारा 'प्यार'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪My mom & dad are in Delhi. The test has been done in Lady Hardinge hospital & they didn’t give reports . They only allowed my father to click its picture. I really hope the concerned personell are reading this and my mom there receives some relief. We need your help . HNO 8365 Arya Nagar , Pahar Ganj , New Delhi 110055 , Near Ashoka Hotel at Aarakashan road . plz contact my husband Rohit 9833649679 @arvindkejriwal @narendramodi 🙏

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed