लॉकडाउन के बाद से चैनल्स पुराने कार्यक्रमों पर निर्भर हैं। शूटिंग नहीं होने के चलते वर्तमान कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा। इस बीच दूरदर्शन ने दर्शकों की मांग को देखते हुए 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण फिर से शुरू किया। सीरियल ने अच्छी लोकप्रियता बटोरी जिसके बाद दूसरे पुराने सीरियल को भी दोबारा दिखाया जा रहा है। दूरदर्शन की राह पर ही निजी चैनल भी चल पड़े हैं और वो भी ऐसे ही पुराने सीरियल को अपने चैनल पर दिखा रहे हैं। ऐसे में इस हफ्ते किस शो ने सबको पीछे छोड़ दिया चलिए टीआरपी की लिस्ट बताते हैं।
'रामायण' को भी पीछे छोड़ फिर से टॉप पर पहुंचा ये सीरियल, यहां देखें टॉप पांच की TRP लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्क की 22वें हफ्ते की रिपोर्ट आ गई है। टीआरपी की ये लिस्ट शहरी क्षेत्रों पर आधारित है। दूरदर्शन पर रामानंद सागर का सीरियल 'श्री कृष्णा' का प्रसारण हो रहा है। श्री कृष्ण की लीलाएं दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो इस हफ्ते भी धूम मचाए हुए है और पहले नंबर पर है। बीते दो हफ्ते भी शो पहले नंबर पर ही था।
दूरदर्शन की तर्ज पर स्टार प्लस ने भी नए 'महाभारत' का प्रसारण किया। सीरियल 2013-14 में पहली बार दिखाया गया था। उस वक्त भी शो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा था। 'महाभारत' इस हफ्ते नंबर दो की पायदान पर रहा।
'देवों के देव महादेव' का प्रसारण स्टार प्लस पर किया जा रहा है। सीरियल में मोहित रैना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस हफ्ते ये सीरियल नंबर तीन की जगह पाने में कामयाब रहा।
'रामायण' को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं। इन दिनों 'रामायण' स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है। सीरियल को नंबर चार की जगह मिली। पांचवें नंबर पर दंगल टीवी पर प्रसारित 'बाबा ऐसो वर ढूंढ़ों' है। जूही असलम के साथ इसमें विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका है।
भावुक कर देने वाला है चिरंजीवी सर्जा का आखिरी चैट, निधन से पहले दोस्त को लिखा था- 'क्या पता कल क्या हो?