छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर सेल को शिकायत की है। टीवी की इस बहू को एक महिला ने फोन पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी खुद देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
देवोलीना, रश्मि और सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, महिला ने लिखा- 'तीनों की लाश भी नहीं मिलेगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना भट्टाचार्जी को जिस महिला ने धमकी दी है उसका नाम साबीहा अमन है। साबीहा अमन ने अभिनेत्री को मैसेज के जरिए धमकी दी। दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सबीहा अमन के धमकी भरे मैसेज को साझा किया है। साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट में मुंबई पुलिस और साइबर सेल को टैग करते हुए मैसेज कर रही महिला के खिलाफ कार्रवाई करनी की अपील की।
सबीहा अमन ने देवोलीना भट्टाचार्जी को मैसेज में लिखा, 'आप बार बार अरहान को नीचा दिखा रही हैं और आप जिसके लिए ये सब कुछ कर रही हो, एक बात याद रखना आपकी और उन दोनों की लाश भी किसी को नहीं मिलेगी। मैं रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की बात करी हूं। आज के बाद अपना मुंह बंद रखना। आइंदा अपने अरहान के खिलाफ कुछ भी बात की तो वो आपका आखिरी दी होगा।'
To @MumbaiPolice @MahaCyber1 please look into this message where i am getting killing threats from this lady.Urge you to take action against it asap. pic.twitter.com/EFYCIks5FJ
इन मैसेजे के साथ मुंबई पुलिस और साइबर सेल को टैग करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया ये मैसेज देखिए, जिस महिला ने मुझे जान से माने की धमकी दी है। आपसे अनुरोध है कि कृपया जितनी जल्दी हो सके इसपर कार्रवाई करें।' सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा थे। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने रश्मि के सामने अरहान के कई राज खोले। इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए और रश्मि देसाई ने शो खत्म होते-होते अरहान से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। शो में सिद्धार्थ शुक्ला और अरहान के बीच भी काफी अनबन देखने को मिली। वहीं बीच शो में पहुंचकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि को अरहान के बारे में और भी कई खुलासे किए थे।
पढ़ें: मजदूरों के परिवार को टीवी की इस बहू ने लिया गोद, इस तरह से कर रही हैं कोरोना प्रभावितों की मदद