फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच महीने से अपनी शादी को छुपाए हुए थी ये अभिनेत्री

Sun, 08 May 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Dimpy Ganguly second marriage pics
छोटे पर्दे का चर्चित चेहरा बन चुकीं राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली की पोल खुल गई है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें

Dimpy Ganguly second marriage pics
- फोटो : instagram
डिंपी ने पिछले साल राहुल से तलाक लेने के बाद नवंबर में पने ब्वॉयफ्रेंड रोहित रॉय से गुपचुप शादी कर ली थी। तब तो डिंपी ने तस्वीरें छिपा कर रखनी चाही थीं लेकिन अब ये बाहर आ गई हैं।

सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें

Dimpy Ganguly second marriage pics
- फोटो : getty images
डिंपी गांगुली ने 2010 में टीवी रियालिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा जीत कर राहुल महाजन से स्वयंवर रचाया था। राहुल की भी ये दूसरी शादी थी। शुरू-शुरू में तो ये दोनों बहुत खुश थे लेकिन फिर इनके बीच तकरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें

Dimpy Ganguly second marriage pics
- फोटो : instagram
डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे। पिछले साल यानी 2015 में जा कर इनका तलाक हुआ और डिंपी ने बिना वक्त बर्बाद किए दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली।
विज्ञापन

सामने आईं डिंपी गांगुली की शादी की तस्वीरें

Dimpy Ganguly second marriage pics
- फोटो : instagram

डिंपी बिग बॉस सीजन 8 में भी दिखी थीं जिसमें राहुल भी प्रतिभागी थे। दुबई में उनका अफेयर होने के बावजूद बिग बॉस के घर में रहते हुए राहुल-डिंपी के बीच काफी प्रेम देखा गया था। इस कारण भी डिंपी खबरों में आई थीं। उन पर सवाल उठे थे कि जब उनका ब्वॉयफ्रेंड है, तो वे राहुल की हमदर्दी पाने की कोशिश क्यों कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed