सीरियल अनुपमा में अब अनुज कपाड़िया ने एंट्री ले ली है। इस भूमिका को अभिनेता गौरव खन्ना निभा रहे हैं। शो में इस नए किरदार को अनुपमा के स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया जा रहा है। गौरव खन्ना शो में अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए गौरव ने कोरोना और लॉकडाउन के दौरान अपने कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे कोरोना ने जिंदगी को लेकर उनकी सोच पूरी तरह बदलकर रख दी। इस कोरोना के कारण उन्हें अपने परिवार की और ज्यादा अहमियत का पता चला। गौरव ने बताया कि वो पिछले 12-13 साल से बिना रुके काम कर रहे थे लेकिन जब कोरोना के दौरान उन्होंने अपने आसपास लोगों को जाते देखा तो उन्हें लगा कि हम क्या कर रहे हैं? जिंदगी में ये भागदौड़ काम ही सब कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं कोरोना के दौरान हुए अनुभवों के चलते जिंदगी को और ज्यादा जीने की कोशिश करता हूं। मैं अपने परिवार के साथ और पल बिताता हूं। अपना काम पूरी लगन और मेहनत से करता हूं क्योंकि किसी को नहीं पता है कि कब क्या हो जाएगा?
Anupamaa: कोरोना ने बदल दी गौरव खन्ना की जिंदगी, समझ आई परिवार की अहमियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज को बनने में लगा लंबा समय
अनुपमा शो करने से पहले गौरव एक वेब सीरीज में काम कर रहे थे। ये बात तक की है तब कोरोना की पहली लहर नहीं आई थी। पहली लहर के वक्त काम पूरी तरह से बंद हो गया था। लहर के शांत होते ही काम फिर शुरु हुआ लेकिन दूसरी लहर ने वेब सीरीज की शूटिंग को काफी प्रभावित किया। दूसरी लहर के बाद फिर से काम शुरू किया गया, अब सीरीज पूरी हो पाई है।
कैसा रहा लॉकडाउऩ
गौरव कानपुर के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के समय वह अपने माता पिता और परिवार के पास कानपुर चले गए थे। वहां गौरव ने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया। गौरव ने मां के हाथ का बना खाना खाया, अपने पिता से खूब बातें की और बाकि रिश्तेदारों से भी मिले। गौरव ने 12-13 साल बाद एक नॉर्मल जिंदगी जी, क्योंकि लंबे समय से मैं बिना ब्रेक के काम कर रहे थे। वहीं दूसरी लहर के कोरोना ने हर घर को प्रभावित किया है। इसलिए गौरव का कहना है कि वह हर पल को जितना सीख गए हैं।
कोरोना का मुश्किल वक्त
गौरव का कहना था कि कोरोना ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। दरअसल, वह अलग-अलग चैनलों पर शो कर रहे थे लेकिन अचानक सब कुछ बस बंद हो गया। बहुत सारे अच्छे काम थे बीच में ही रुक गए। उस वक्त उन्हें परिवार के होने के महत्व का एहसास हुआ। इसलिए वह कोरोना काल में कानपुर चले गए। क्योंकि परिवार के साथ कठिन समय लंबा नहीं रहा।
फिलहाल गौरव अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं जो कि अनुपमा के स्कूल के दिनों का प्यार होगा। देखना दिलचस्प होगा की अनुपमा इस बार क्या कदम उठाएगी।