फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा' फेम एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप शादी, गवाह हैं ये तस्वीरें

Sat, 30 Jan 2021 05:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 30 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paega Actress Kanika Mann and Punjabi Singer Kaka Wedding Photos Goes Viral
कनिका मान और पंजाबी सिंगर काका - फोटो : अमर उजाला

'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' की गुड्डन यानी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री कनिका मान (Kanika Mann) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार कनिका ने कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं कि उनके फैंस विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

Guddan Tumse Na Ho Paega Actress Kanika Mann and Punjabi Singer Kaka Wedding Photos Goes Viral
कनिका मान और पंजाबी सिंगर काका - फोटो : social media

दरअसल, पंजाबी सिंगर काका (Punjabi singer Kaka) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में काका कनिका मान के साथ नजर आ रहे हैं। कनिका और काका के फैंस तस्वीरें देखने के बाद अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों सेलिब्रिटीज ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 

Guddan Tumse Na Ho Paega Actress Kanika Mann and Punjabi Singer Kaka Wedding Photos Goes Viral
कनिका मान - फोटो : social media

एक तस्वीर में काका कनिका को घुटने पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में दोनों कैमरे को देख पोज दे रहे हैं। शेयर की गई फोटोज में दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को देखकर ही फैंस को लग रहा है कि कनिका और काका ने शादी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि यह उनके अपकमिंग वीडियो सॉन्ग की तस्वीरे भी हो सकती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kaka (@kakamusic)

विज्ञापन
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paega Actress Kanika Mann and Punjabi Singer Kaka Wedding Photos Goes Viral
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फोटोज के साथ काका ने हार्ट इमोजी के साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है - शी इज लव। इस पोस्ट पर कनिका ने भी हार्ट इमोजी के साथ 'शी' कमेंट किया है। इसके अलावा कनिका ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वो कुर्सी पर बैठकर खाना खाती नजर आ रही हैं। कनिका ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए वो मुझसे कहते हैं कि तुम मेरी जैसी लड़की की तलाश करो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kanika Mann 🦋 (@officialkanikamann)

विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Paega Actress Kanika Mann and Punjabi Singer Kaka Wedding Photos Goes Viral
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कनिका ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों और एलबम में भी काम किया है। छोटे पर्दे पर शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से उन्हें सफलता मिली। फिलहाल कनिका 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed