फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की वापसी, इस दिन गूंजेगी सीरियल में दिल छू लेने वाली आवाज

Sat, 30 Jan 2021 05:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak Returns Back In The Show Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का ऊल्टा चश्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी का मशहूर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने दर्शकों का वर्षों से मनोरंजन कर रहा है। इस शो में प्रदर्शित होने वाले किरदार लोगों को मुंह जुबानी याद हैं और आजकल सोशल मीडिया के जमाने में इन पर मीम्स भी खूब बनते हैं। शो के मशहूर किरदारों में से एक किरदार नट्टू काका का है जिसे इस धारावाहिक में वरिष्ठ अभिनेता घनश्याम नायक अदा करते हैं। वह काफी लंबे समय से इस शो से दूर थे और हाल ही में उन्होंने वापसी की है।

Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak Returns Back In The Show Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
नट्टू काका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक मालव राजदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसके जरिए उन्होंने शो के प्रशंसकों को जानकारी दी है कि शो के मशहूर किरदार नट्टू काका एक बार फिर से लौट आए हैं। तस्वीर में घनश्याम नायक शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में मालव ने घनश्याम के लिए ने लिखा, 'वह पूरी टीम के लिए प्रेरणा के एक स्रोत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं नट्टू काका।'

Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak Returns Back In The Show Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
नट्टू काका - फोटो : File Photo

कैप्शन में मालव ने आगे लिखा, 'नट्टू काका की सबसे बड़ी बात तो यह है कि हम सब उनको और उनकी बातों को खुद से जोड़ सकते हैं। 'पगार कब बढ़ेगी सेठ जी'।' धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रशंसकों के लिए यह खबर रोमांचित करने वाली है और इस खबर पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नट्टू काका का किरदार शो में काफी लंबे समय बाद वापसी करने वाला है। पहली बार घनश्याम को इस धारावाहिक में अगले शुक्रवार के एपिसोड में देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak Returns Back In The Show Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'

घनश्याम नायक की धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दूर रहने की दो वजहें हैं। एक तो वजह खुद कोरोना वायरस रहा जिसकी वजह से मनोरंजन जगत में काम करने वाला हर एक कलाकार बेरोजगार था। और, दूसरी वजह घनश्याम की सर्जरी रही। देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण जब मनोरंजन जगत पर ताला लग गया तो सभी कलाकार बेरोजगार हो गए। लेकिन, जब काम शुरू भी हुआ तब भी शूटिंग को लेकर नियम जारी किए गए जिसमें 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों को काम करने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak Returns Back In The Show Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
नट्टू काका - फोटो : File Photo

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस नियम की वजह से घनश्याम अपने मशहूर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी नहीं कर पाए। जब सबकुछ सामान्य हो गया और 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों को भी काम करने की इजाजत दी गई तब घनश्याम की एक सर्जरी हुई। जिसकी वजह से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। एक इंटरव्यू के दौरान घनश्याम ने बताया था कि वह सर्जरी के दौरान घर पर रहकर इस धारावाहिक का हर एपिसोड देखा करते थे और दुआ करते थे कि उन्हें भी जल्द सेट पर वापस लौटने का मौका मिले।

पढ़ें: बॉलीवुड की इन हसीनाओं के दिल लूट कर ले गए विदेशी मुंडे, शादी कर देश छोड़ विदेश में बसाया घर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed