{"_id":"5e671f8d8ebc3eeb6878e5ed","slug":"holi-2020-message-by-sherlyn-chopra-seerat-pranati-rai-anangsha-ishita-poulomi-sangeeta-falaq-naaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली पर सितारों ने की सावधानी की अपील, प्राकृतिक रंगों को अपनाने और कोरोना से बचकर रहने की सलाह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
होली पर सितारों ने की सावधानी की अपील, प्राकृतिक रंगों को अपनाने और कोरोना से बचकर रहने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 10 Mar 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
होली पर अभिनेत्रियों के मैसेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश सहित विदेश में भी आज होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इस पर्व को धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर मनोरंजन जगत कैसे पीछे रह सकता है। लेकिन, सितारों ने इस बार की होली थोड़ी सावधानी से खेलनी की अपील की है क्योंकि देश में कोरोनावायरस का डर हर किसी को एक कदम पीछे लेने पर मजबूर कर रहा है। आइए देखते हैं क्या कहते हैं होली के मौके पर ये सितारे।
2 of 9
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा कहती हैं, 'पहली बार जब मैंने 2012 में लॉस एंजिल्स में में होली खेली थी तो कुछ अलग ही अनुभव था। मुझे होली खेलना पसंद है क्योंकि मुझे भीगना पसंद है। लेकिन इस होली सभी से मेरा अनुरोध है कि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कठोर रासायन-आधारित रंगों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग से बचें। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम होली के रंगों से जानवरों पर अत्याचार न करें। साथ ही अपने पर्यावरण का ध्यान रखें।'
3 of 9
सीरत कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरत कपूर कहती हैं, "इस होली हमारे जीवन में इतनी खुशियों के रंग से भर जाए कि हम प्यार फैलाने की क्षमता रख सके। सभी को होली की शुभकामनाएं और सुरक्षित रहें। होली खुलकर खेलें और सारे गिले शिकवे इन रंगों के साथ ही मिटा दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
प्रणति राय प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म लव आज कल में दिखीं प्रणति राय प्रकाश कहती हैं, 'यह एक ऐसा पर्व है जिसमें हम बीना किसी रोक टोक के पागलपन्तियों को अंजाम दे सकते है। लेकिन, सबसे जरूरी बात ये है कि होली में अपनी पवित्रता मत खोइए, स्थायी रंगों से बचें। उन लोगों को परेशान न करें जिन्हें रंगों से एलर्जी है। रंगो के इस खूबसूरत पर्व में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें और प्यार फैलाएं।'
विज्ञापन
5 of 9
अनंग्शा बिस्वास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंग्शा बिस्वास सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं, 'हमारे जीवन में रंगों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। रंगो का पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन को केवल बिताना नहीं है बल्कि इसे खूबसूरती के साथ जीना है। तो जीवन जीने की उमंग के साथ सुरक्षित होली खेले, और नेचुरल रंगों के साथ खेलें। लेकिन रोज़मर्रा के जीवन को बहुत सारे रंगों के साथ भरना न भूलें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।