फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'Indian Idol' का ये विनर कभी शादियों में गाकर चलाता था घर, एक शो ने बना दिया रातों रात लखपति

Mon, 24 Dec 2018 12:24 PM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अर्पना दुबे Updated Mon, 24 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
indian idol 10 winner salman ali personal life and unknown facts
salman ali - फोटो : facebook

अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना देने वाले सिंगर सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 का खिताब जीत लिया है। हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली लाइव वोटिंग के आधार पर विनर बने। उन्हें पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये और एक कार दी गई। सलमान अली की निजी जिंदगी किसी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इंडियन आइडल तक का सफर उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। 

indian idol 10 winner salman ali personal life and unknown facts
salman ali - फोटो : news 18

सलमान मूलत: नूंह के पुन्हाना के रहने वाले हैं। 5 भाई-बहनों में सलमान सबसे छोटे हैं। अपनी आवाज से वो पहले ही पूरे मेवात जिले में पहचान बना चुके हैं। उन्हें मलंग के नाम से जाना जाता है। सलमान के जीतने की खबर से पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। यही नहीं घरवालों को दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने लगे और बधाईयां का सिलसिला चल पड़ा।

indian idol 10 winner salman ali personal life and unknown facts
indian idol 10 - फोटो : amar ujala

सलमान के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनका परिवार शादियों में गाने बजाने का काम करता है। सलमान ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र से ही सलमान अपने पिता कासिम अली के साथ जागरण और शादियों में जाते थे। यहीं से उनके गाने का सिलसिला भी चल पड़ा। खेलने कूदने की उम्र से वो जागरण में गाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol 10 winner salman ali personal life and unknown facts
indian idol 10 - फोटो : amar ujala

सलमान के टैलेंट को उनके पिता ने बहुत पहले ही भांप लिया था। कासिम अली ने दिल्ली के गायक उस्ताद इकबाल हुसैन से संगीत की तालीम दिलाई। कासिम अली ने भजन और पार्टियों में गाना गाकर सलमान की पढ़ाई और संगीत का खर्चा निकाला। भजन गाने के दौरान उनकी मुलाकात मनोज बंसल से हुई, जिनकी मदद से सलमान ने सारेगामापा का ऑडीशन दिया। सलमान इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रनरअप रहे। उस वक्त उनके घर पर टीवी भी नहीं था। ऐसे में सलमान का परिवार पड़ोसी घर में टीवी देखने जाता था।

विज्ञापन
indian idol 10 winner salman ali personal life and unknown facts
indian idol 10 - फोटो : amar ujala

चार पीढ़ियों से शादियों में गाना गाकर घर चलाने वाले सलमान के परिवार ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन उनका बेटा सिंगिंग के सबसे बडे़े रियलिटी शो को जीतने में कामयाब होगा। सलमान इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रनरअप रहे। उस वक्त उनके घर पर टीवी नहीं था। ऐसे में सलमान का परिवार पड़ोसी के घर टीवी देखने जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed