देश का सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। हाल ही में शो से सवाई भट्ट, अंजलि गायकवाड़ के शो से निकलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे।लोगों ने शो पर तो सवाल उठाया ही लेकिन इसी के साथ जजों को भी पक्षपाती कह दिया। इस शो में एक ऐसी प्रतियोगी भी हैं, जिन्हें पिछले कुछ समय से इस शो से लगातार निकालने की डिमांड हो रही है। लेकिन एक एपिसोड में उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से पूरे एपिसोड की काया पलट कर दी।
इंडियन आइडल 12: अरुणिता और पवनदीप को पछाड़कर, ये प्रतियोगी जीत सकती हैं सिंगिंग शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर को दिया गया ट्रिब्यूट
इस हफ्ते लेखक, शायर जावेद अख्तर को इंडियन आइडल 12 के एक खास एपिसोड में ट्रिब्यूट दिया जाएगा। दरअसल जावेद अख्तर इस शो में खास अतिथि के रूप में पहुंचे थे। सेट पर खास मेहमान के रूप में पहुंचें जावेद साहब ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत की और सिंगिंग तकनीकियों को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने शन्मुख प्रिया की सिंगिंग की तारीफ की,जिसके बाद इस सिंगर के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई। इस दौरान आदित्य नारायण ने भी साझा करते हुए बताया कि वो शन्मुख प्रिया के साथ सिंगिंग कॉन्सर्ट करने का इंतजार कर रहे हैं।
शन्मुख प्रिया की मां ने ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया
शन्मुख प्रिया उन प्रतियोगियों में शुमार है जिन्हें इस शो में सबसे अधिक ट्रोल किया गया है। उनकी सिंगिंग के लिए सोशल मीडिया पर कई बार उनकी आलोचना की गई। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक शन्मुख ने ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ट्रोल्स के बारे में मुझे मेरे कुछ चाहने वालो से पता चला। उन्होंने ट्रोलर्स की चुटकी भी ली। शन्मुख प्रिया की मां भी लगातार उनके सपोर्ट में खड़ी रही। उन्होंने भी ट्रोल्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शन्मुख अलग-अलग शैलियों में हाथ आजमाती हैं। जहां तक गानों को चुनने की बात की जाए तो इन प्रतियोगियों को गाने इस शो को चलाने वाले लोगों से मिलते हैं।'
शन्मुख प्रिया अरुणिता-पवनदीप को दे रही हैं कड़ी टक्कर
शन्मुख प्रिया को भले ही सोशल मीडिया पर कितना भी ट्रोल किया जाता हो, लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि वो लगातार कई बेहतरीन प्रतियोगियों को पछाड़ कर शो में इतनी आगे आईं हैं। दर्शक इस शो में अरुणिता और पवनदीप को विजेता के रूप में देखते हैं। लेकिन शन्मुख प्रिया का गाना शो के जजों को बहुत पसंद आ रहा है, और वो इस शो में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हालांकि इस दौरान कई बार शो के जज पर ये इल्जाम भी लगे हैं कि वो इस प्रतियोगी को लेकर पक्षपाती हैं। लेकिन जावेद अख्तर के आने और शो में तारीफ मिलने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो भी सिंगिंग रियलिटी शो को जीत सकती हैं।
शो में गाए ये गाने
शन्मुख प्रिया ने शो में जिंदगी न मिलेगी दोबारा का सेनोरिटा और साथ ही करीब फिल्म से चुपके-चुपके गाने गाए। उन्होंने अधिकतम हाई पिच वाले गाने गाए। जिसके लिए कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। कई आलोचनाओं के बाद भी शन्मुख प्रिया शो में टिकी हुईं हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गा रही हैं।