फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

Sun, 27 Jun 2021 08:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Finally Breaks Silence on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Role Offer
दिव्यांका त्रिपाठी- दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन के रोल को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की माने तो टीवी का सबसे चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अहम किरदार दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दिव्यांका इस शो के अवाला कई और शोज के ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, दिव्यांका द्वारा रिजेक्ट किये वो शोज टीवी की दुनिया में बहुत हिट साबित हुए और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस पर एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

Divyanka Tripathi Finally Breaks Silence on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Role Offer
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram
एक निजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया और इसे महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार शो है, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं। मैं एक नई अवधारणा और नई चुनौती की तलाश में हूं।'



 
Divyanka Tripathi Finally Breaks Silence on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Role Offer
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram

बता दें कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी दोबारा इस शो में वापसी करेंगी या नहीं, इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था।इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आई। दयाबेन की भूमिका में दिशा ने अपने आप को एक अलग अवतार में पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Finally Breaks Silence on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Role Offer
दिव्यंका त्रिपाठी - फोटो : instagram

दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन से शूटिंग खत्म कर वापस आ गई हैं।आए दिन दिव्यांका सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गुलाबी साड़ी में अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। जिसमें वे अलग-अलग पोज दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने आकर्षक सी जूलरी भी पहनी हुई है। जिसकी डिजाइन एकदम अलग है और उनपर खूब अच्छी भी लग रही है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी डाला हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'इश्क में हूं' या 'मैं इश्क हूं'। 

 
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Finally Breaks Silence on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Role Offer
दिव्यंका त्रिपाठी - फोटो : instagram
प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद किया है और उनके कैप्शन को लेकर भी कमेंट किए हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारों ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट भी किया है। उनके पोज और अदाएं भी जबरदस्त हैं। अभिनेत्री महक चहल ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया हुआ है। रूहानी ने भी महारानी सा लिखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed