फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12 Grand Finale: बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन फिनाले में पहुंचीं कियारा आडवाणी, तस्वीर देख हो जाएंगे दीवाने

Sun, 15 Aug 2021 11:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 15 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 grand finale Kiara advani wore beautiful dress in finale see photos
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'शेरशाह' में नजर आईं थीं। विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी करण जौहर की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं थीं। इसी दौरान कियारा ने जो खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही हैं। बता दें कि कियारा नियो एथनिक ब्रालेट और स्कर्ट सेट में नजर आईं थीं। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडर्ड आउटफिट डिजाइनर जेज वलाया के लेवल की है। उनके इस आउटफिट में प्लंगिंग वी नेकलाइन दी गई है। कियारा इस ड्रेस में क्लासी और ग्लैमरस दोनों लग रही थीं।



कियारा की खूबसूरत ड्रेस पर टिकी फैंस की नजरें

उनके इस स्लीवलेस पीस में सीक्विंड एंब्रॉयडरी, साउड जिप क्लोजर, बैकलेस डिटेल और इसके साथ ही टैसेल अडोनर्ड और हेम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न दिया गया है। इसके साथ उन्होंने जेज वलाया के सिग्नेचर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट शेवरॉन स्कर्ट के साथ ब्लाउज कैरी किया हुआ था। वहीं उनकी ड्रेस में प्लीटेड घेरा और गोल्ड पट्टी को इसके बॉर्डर पर देखा जा सकता है।

Indian Idol 12 grand finale Kiara advani wore beautiful dress in finale see photos
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा ने इस आउटफिट के साथ वलाया का एक बेल्ट कैरी किया था और इसमें गोल्ड लोगो बकल है। कुल मिलाकर उनका ये एलीगेंट ट्रेडिशनल लुक हर किसी को उनका दीवाना बना रहा है। दूसरी तरफ अगर बात कियारा की इस ड्रेस की करें तो इस ड्रेस की कीमत लगभग 79 हजार 500 रुपये है। कियारा ने इस खूबसूरत ड्रेस में इंडियन आइडल के मंच पर शानदार परफॉरमेंस भी दी।
 
Indian Idol 12 grand finale Kiara advani wore beautiful dress in finale see photos
कियारा आडवाणी, मोहम्मद दानिश - फोटो : Instagram

पहले तो कियारा स्टेज पर मोहम्मद दानिश के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्हें देखकर मोहम्मद दानिश कबीर सिंह बन गए। उन्होंने फिल्म 'कबीर सिंह' के डायलॉग बोलने शुरू कर दिए। ऐसे में कियारा कभी मस्ती के मूड में दिखीं तो कभी दानिश को देखकर प्रीति सिक्का वाले किरदार में चली गईं। हालांकि डायलॉग बोलने के बाद दानिश ने कियारा के पैर छू लिए जिससे उनकी हंसी निकल पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 grand finale Kiara advani wore beautiful dress in finale see photos
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

दानिश के अलावा कियारा ने पवनदीप राजन के साथ जबरदस्त डांस परफॉरमेंस दी। कियारा और पवनदीप ने फिल्म 'लक्ष्मी' के बुर्ज खलीफा गाने पर साथ में डांस किया। इस दौरान कियारा की खूबसूरती देखकर सिर्फ पवनदीप ही नहीं हर कोई उनका दीवाना हो गया।

विज्ञापन
Indian Idol 12 grand finale Kiara advani wore beautiful dress in finale see photos
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल 12 शुरुआत से ही कई कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है। कभी प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सिंगर की परफॉर्मेंस पसंद आई तो कभी शो के जजों को पक्षपात करने के लिए ट्रोल होना पड़ा लेकिन ये शो लगातार लाइमलाइट में रहा। ऐसे में दर्शक इस शो के फिनाले को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि इंडियन आइडल 12 के समापन में सिर्फ कुछ ही वक्त और है और फिर शो के विजेता का नाम सामने आ जाएगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed