फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle: पहली बार किसी डांस रियलिटी शो में दिखेगी आशा की आभा, सुरों की राजकुमारी का अनोखा जश्न

Thu, 02 Dec 2021 05:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई 
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई  Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Dec 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Indias Best Dancer Legendry Singer Asha Bhonsle to be on dance reality show stage for the first time
आईबीडी के मंच पर आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 2’ कई मामलों में खास होने जा रहा है। जहां शनिवार के एपिसोड में फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के कलाकार आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर इस शो की शोभा बढ़ाएंगे, वहीं रविवार का एपिसोड न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के लिए बल्कि दर्शकों और फैंस के लिए भी ऐतिहासिक होगा। 


 

Indias Best Dancer Legendry Singer Asha Bhonsle to be on dance reality show stage for the first time
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार किसी डांस रियलिटी शो में लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले गेस्ट जज बनकर पहुंचेंगी। अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों को जीतने वालीं ये सदाबहार गायिका शो के दौरान इसके प्रतिभागियों से कुछ दिलचस्प संवाद भी करती दिखेंगी।

Indias Best Dancer Legendry Singer Asha Bhonsle to be on dance reality show stage for the first time
आईबीडी के मंच पर आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई


‘इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 2’ की शूटिंग के दौरान आशा भोसले ने अपनी तमाम पुरानी यादें ताजा कीं और, इंडस्ट्री में अपने दौर के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए। बात जब शो के प्रतिभागियों से सीधे संवाद की आई तो वह बार-बार उनका हौसला बढ़ाते दिखीं और हर बार उन्होंने हर प्रतिभागी को बहुत ही खास महसूस कराया। आशा भोसले ने बीते सितंबर को ही अपने जीवन के 88 साल पूरे किए हैं और इन 88 सालों में से 75 साल उन्होंने संगीत साधना को समर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias Best Dancer Legendry Singer Asha Bhonsle to be on dance reality show stage for the first time
गीता कपूर, आशा भोसले, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान ही एक ऐसा खुलासा भी हुआ जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। वो यह कि आशा भोसले अलग-अलग डांस फॉर्म्स की बड़ी फैन हैं और वह यह देखती हैं कि किस तरह पीढ़ी दर पीढ़ी डांस का विकास हुआ है। यही वजह रही कि आशा भोसले को अपने बीच पाकर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 2’ के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन
Indias Best Dancer Legendry Singer Asha Bhonsle to be on dance reality show stage for the first time
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 2’ के इस खास वीकेंड एपीसोड में वैकिंग से लेकर क्रंपिंग तक और जैज फंक से लेकर पारंपरिक भरतनाट्यम तक बहुत सारे डांस फॉर्म्स एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगे। इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद रहे लोगों के लिए तो ये एक यादगार शाम रही ही, चैनल को उम्मीद है कि इस सप्ताहांत टीवी दर्शकों के लिए भी ये एक खास तोहफा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed