फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेंगी सिद्धार्थ शुक्ला की ये दोस्त, खुद बताई सच्चाई

Sun, 01 Mar 2020 11:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
jasmin bhasin said she is not perfect for bigg boss
jasmin bhasin - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' की पॉपुलरिटी ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थेे। निश्चित रूप से मेकर्स पर अगले सीजन के लिए भी दबाव होगा कि वो ये पॉपुलरिटी कायम रखे। सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन भी बिग बॉस 13 में पहुंची थीं। अब ऐसी चर्चा है कि जैस्मीन अगले सीजन में नजर आ सकती हैं।

jasmin bhasin said she is not perfect for bigg boss
Jasmin Bhasin - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में जैस्मीन ने सिद्धार्थ की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए जैस्मीन ने कहा कि 'सिद्धार्थ के बिग बॉस जीतने से काफी खुश हूं। ये बहुत ही अच्छी फीलिंग है। मैंने उन्हें जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। मैंने उनकी यात्रा को करीब से महसूस किया है।'

jasmin bhasin said she is not perfect for bigg boss
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद क्या जैस्मीन ने पार्टी सेलिब्रेट की? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'अभी तक कोई पार्टी या सेलिब्रेशन नहीं हुई है। हम जल्द ही मिलेंगे और पार्टी करेंगे।' जैस्मीन ने बिग बॉस में जाने के सवाल पर कहा कि 'इस तरह के मामलों में मैं ज्यादा होशियार नहीं हूं। घर में रहने के लिए तेज दिमाग के साथ-साथ अच्छी प्लानिंग होनी चाहिए। मैं ये सब नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि मैं बिग बॉस के लिए फिट नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jasmin bhasin said she is not perfect for bigg boss
Sidharth Shukla - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे। शो के वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। इस दौरान उनकी घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई देखने को मिली।  'बिग बॉस 13' के समय सिद्धार्थ शुक्ला अपने बर्ताव की वजह से सुर्खियों में रहे थे। शो जीतने के बाद अब वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस को बेहद खास सलाह दी है। 

विज्ञापन
jasmin bhasin said she is not perfect for bigg boss
sidharth shukla - फोटो : voot

सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए लिखा, 'यह समय है कि हम एक-दूसरे को ऊपर खींचे, नीचे नहीं। सकारात्मकता की तलाश में! आपके समर्थन और प्यार के लिए अत्यधिक आभार। किसी को भी नीचे मत खींचो! हमेशा मेरा समर्थन करते रहो क्योंकि तुम्हारा प्यार वास्तव में मेरे लिए कीमती है।' 

टाइगर श्रॉफ की बहन ने खुलेआम ब्वॉयफ्रेंड के साथ किया लिपलॉप, वायरल हुई तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed