फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: भाजपा पर फिर बरसीं जया बच्चन, कहा- लाल टोपी ही एक दिन आपको कोर्ट में घसीटेगी

Tue, 21 Dec 2021 03:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan: Jaya Bachchan speaks out of anger against Bharatiya Janata Party said bjp is scared
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की 'लाल टोपी' वाली टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि केवल 'लाल टोपी' ही उन्हें जवाबदेह ठहराएगी। अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि भाजपा विपक्ष पर लगातार हमला इसलिए कर रही है क्योंकि वह आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों से डरी हुई है। बीजेपी पर हमला करते हुए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किसी दिन लाल टोपी ही उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।"

इस दौरान पनामा पेपर्स मामले में उनकी बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बारे में पूछने पर उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "डूबते जहाज का क्या होता है? सबसे पहले कौन दौड़ता है? ठीक यही यहां हो रहा है। वे (भाजपा) यूपी चुनाव से डरे हुए हैं।"

Jaya Bachchan: Jaya Bachchan speaks out of anger against Bharatiya Janata Party said bjp is scared
जया बच्चन - फोटो : ani

इससे पहले सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के कुछ घंटे बाद ही जया बच्चन संसद में अपना आपा खो बैठीं। इस दौरान इस मामले में अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि "उनके बुरे दिन जल्द ही शुरू होंगे।" 

Jaya Bachchan: Jaya Bachchan speaks out of anger against Bharatiya Janata Party said bjp is scared
जया बच्चन - फोटो : एएनआई

सोमवार को पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन से दिल्ली में ईडी ने करीब पांच घंटे पूछताछ की। ईडी ने ऐश्वर्या को फेमा के मामले में समन किया था जिसमें गिरफ्तारी नहीं होती है। इस मामले के सिलसिले में ऐश्वर्या राय बच्चन को पहले भी दो बार बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने दोनों ही बार मेल के जरिए जवाब देकर नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan: Jaya Bachchan speaks out of anger against Bharatiya Janata Party said bjp is scared
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि इस पेपर लीक मामले में में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम सामने आए थे। इन सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में अभिषेक बच्चन को भी हाल ही में ईडी ने समन किया था। 

विज्ञापन
Jaya Bachchan: Jaya Bachchan speaks out of anger against Bharatiya Janata Party said bjp is scared
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed