फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर विवादों में 'द कपिल शर्मा शो', लोगों ने की भारती को शो से हटाए जाने की मांग

Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma show again in controversy case registered against Bharti Singh
Kapil Sharma and Bharti Singh - फोटो : file photo

'द कपिल शर्मा शो' के लिए साल 2019 मिला-जुला रहा है। जहां एक तरफ कपिल के शो को टीआरपी के मामले में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं दूसरी तरफ यह शो अलग-अलग कारणों से विवादों में भी रहा है। साल के खत्म होते-होते भी यह शो फिर नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में है। दरअसल, शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली भारती सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद भारती को शो से बाहर किए जाने की मांग तेज हो गई है।


 

Kapil Sharma show again in controversy case registered against Bharti Singh
Raveena Tandon, Farah Khan and Bharti Singh - फोटो : Social Media
भारती के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और कोरियोग्रोफर और फिल्मकार फराह खान पर पंजाब पुलिस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित शो में एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज की है। शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि तीनों (भारती, रवीना, फराह) ने ईसाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
Kapil Sharma show again in controversy case registered against Bharti Singh
Farah Khan
शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारती को शो से बाहर किए जाने की एक पिटीशन तेजी से वायरल हो रही है। इस पर अब तक करीब सात हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। विवाद को बढ़ता देख फराह खान ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और किसी भी धर्म का अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं था। रवीना टंडन, भारती सिंह और पूरी टीम की तरफ से हम लोगों से माफी मांगते हैं।'  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma show again in controversy case registered against Bharti Singh
Raveena Tandon - फोटो : instagram

रवीना टंडन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने ऐसा कोई शब्द नहीं कहा जिससे किसी धर्म का अनादर हो। हम तीनों का किसी धर्म का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। अगर कोई भी आहत हुआ है तो हम तहेदिल से उनसे माफी मांगते हैं।'
 

विज्ञापन
Kapil Sharma show again in controversy case registered against Bharti Singh
navjot singh siddhu - फोटो : file photo

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब कपिल के शो से जुड़ा कोई कलाकार विवादों में आया है। इससे पहले मेकर्स को नवजोत सिंह सिद्धू को उनके बयान के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा था। 

Bigg Boss 13: तीन में से ये कंटेस्टेंट हुआ देर रात घर से बेघर! हैरान रह गए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed