फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender: इस साल टीवी की इन चार जोड़ियों का हुआ ब्रेकअप, एक ने सगाई के ढाई साल बाद तोड़ा रिश्ता

Tue, 31 Dec 2019 06:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 31 Dec 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 Faisal Khan to Mansi Srivastava 5 Television stars breakup
Faisal Khan, Mansi Srivastava, Sara Khan - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड की तरह टीवी में भी कई सितारों का साल 2019 में ब्रेकअप हुआ। यह सभी सितारे टीवी की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं। खास बात है कि इस साल 'इश्कबाज' की अभिनेत्री ने सगाई करने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। इसके साथ ही बयान में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। जानिए इस साल कौन-कौन से टीवी कलाकारों के दिल टूटे। 

Year Ender 2019 Faisal Khan to Mansi Srivastava 5 Television stars breakup
Faisal Khan with girlfriend - फोटो : instagram

'नच बलिए 9' में फैजल खान और मुस्कान कटारिया बेस्ट जोड़ी में से एक थे। शो में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों के बारे में ऐसे खबर आई जिसे सुनकर उनके फैंस को भी यकीन नहीं आया। फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया। मुस्कान ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए इसका खुलासा किया था। मुस्कान ने कहा था कि 'हां, हमारा ब्रेकअप हो गया है और अब हम साथ नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। अभी मैं इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहती हूं।' खबरें ये भी हैं कि फैजल मुस्कान को धोखा दे रहे थे और सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की को-स्टार स्नेहा वाग को डेट कर रहे हैं।

Year Ender 2019 Faisal Khan to Mansi Srivastava 5 Television stars breakup
ankit gera and sara khan - फोटो : social media

टीवी शो 'बिदाई' से हिट होने वाली अभिनेत्री सारा खान ने बीते दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। सारा ने पिछले दिनों एक रियलिटी शो में बताया था कि वो इसी साल शादी करेंगी। इसके बाद उन्होंने टीवी एक्टर अंकित गेरा के नाम पर मुहर लगाई थी। वहीं मई में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा खान और अंकित गेरा के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 Faisal Khan to Mansi Srivastava 5 Television stars breakup
Vivian Dsena and Garima Jain - फोटो : file photo

टीवी के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना ने साल 2017 में पत्नी वाहबिज दोराबजी से तलाक ले लिया था। तलाक लेने के बाद एक बार और विवियन का दिल टूटा है। विवियन और गरिमा जैन के ब्रेकअप की खबर इस साल फरवरी में आई थी। इंडिया फोरम वेबसइट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था और कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक दूसरे के साथ सारे नाते ही तोड़ दिए।

विज्ञापन
Year Ender 2019 Faisal Khan to Mansi Srivastava 5 Television stars breakup
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo

टीवी शो 'इश्कबाज' से मशहूर हुई मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल के साथ इस साल मई में ब्रेकअप कर लिया। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले छह साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते रहे। लेकिन, अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। सगाई टूटने के पीछे लड़ाई झगड़े जैसी वजह सामने नहीं आई है लेकिन मानसी इस बारे में कहा था, 'हां, हम अलग हो चुके हैं। कभी-कभी कुछ चीजों का मतलब नहीं होता है और हमने ये स्वीकार कर लिया है कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं थे।

Bigg Boss 13:आते ही पारस ने खोली घरवालों की पोल, इस कंटेस्टेंट को देख बोले-'दूर रह,घोंप देगा छुरा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed