फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC11: आसान से सवाल पर अटक गए इंदौर के कमिश्नर, जवाब के लिए लेना पड़ा हेल्पलाइन का सहारा

Thu, 03 Oct 2019 07:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Oct 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati KBC Amitabh Bachchan Indore Commissioner Won 12 million lakh rupees
KBC - फोटो : Sony Liv Video

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 का रोमांचक सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। हर दिन इस खेल में खिलाड़ी राशि जीतकर ले जा रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे प्रतियोगी भी शो में पहुंच रहे हैं जो आसान से सवाल का जवाब देने में भी अटक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह के साथ।

Kaun Banega Crorepati KBC Amitabh Bachchan Indore Commissioner Won 12 million lakh rupees
KBC - फोटो : Sony Liv Video

गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी के आदर्शों को मानने वाले डॉ. बिंदेश्वर पाठक और देश में इंदौर को सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर बनाने का तमगा दिलाने वाले नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह हॉट सीट पर बैठे। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने आशीष सिंह से एक सरल सवाल किया, इसके जवाब में उन्हें लाइफ लाइन का सहारा लेना पड़ा।

Kaun Banega Crorepati KBC Amitabh Bachchan Indore Commissioner Won 12 million lakh rupees
kbc - फोटो : social media

ये था सवाल कि उपन्यास चन्द्रकांता को किस भाषा में लिखा गया था? इसका सही जवाब है हिंदी। इस जवाब के लिए आशीष ने एक्सपर्ट का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने इसका सही जवाब दिया। शो में उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये की राशि भी जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati KBC Amitabh Bachchan Indore Commissioner Won 12 million lakh rupees
Kbc - फोटो : Sony Liv Video

एपिसोड में स्वच्छता को लेकर किए गए प्रयोगों के बारे में आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 13 लाख मीट्रिक टन से अधिक कचरा था, उसका निपटारा कर वहां एक खूबसूरत बगीचा बनाया गया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati KBC Amitabh Bachchan Indore Commissioner Won 12 million lakh rupees
KBC - फोटो : Sony Liv Video

बता दें इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह के प्रयासों से इंदौर को स्वच्छ शहर का खिताब तीन साल से लगातार मिल रहा है।

Bigg Boss 13: हॉस्पिटल टास्क में टूट गईं सारी हदें, सिद्धार्थ-रश्मि और आरती को किया खतरनाक टॉर्चर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed