KBC 11: इस कंटेस्टेंट ने सौंपी पति की शिकायतों की पूरी लिस्ट, देखकर हैरान रह गए बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रहने वाली शिवानी ढींगरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वो अपना पूरा समय बेटी की देखभाल में बिताती हैं। शो के दौरान शिवानी ने अमिताभ से एक ऐसी रिक्वेस्ट की जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
शिवानी ढिंगरा ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठते ही सबसे पहले अपने पति की शिकायतों की सूची दी। शिवानी ने कहा 'मैंने आपको देखा है, आप कई लोगों की समस्याओं को सुलझाते हैं, मुझे उम्मीद है कि आप मेरी शिकायतों को भी दूर करेंगे।'
इस लिस्ट में शिवानी अपने पति की शिकायतें लिखकर लाई हैं। ये देखने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस शो को होस्ट करने के साथ ही साथ मैं मैरिज काउंसलर भी बन जाऊंगा।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
शिवानी की शिकायत है कि उनके पति बैंक कर्मचारी हैं, जो सुबह जाते हैं और उसके बाद शाम को आते हैं। जब कभी भी वो घर में होते हैं तो अपने फोन में व्हाट्सएप और फेसबुक चलाते रहते हैं। वो कभी कैंडिल लाइट डिनर नहीं गईं।