सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: गुजरात की ये कंटेस्टेंट बनना चाहती हैं प्रधानमंत्री, शो में जीते 6 लाख 40 हजार रुपए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
KBC 10 Contestant Binal Suthar revealed shocking things in Amitabh Bachchan show
amitabh bachchan - फोटो : kbc video

'कौन बनेगा करोड़पति' में सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गुजरात के भुज से बिनल सुथार पहुंचीं। बिनल अमिताभ बच्चन की मेहमान बनीं और बहुत ही उम्दा खेल खेला। शो के दौरान हमेशा की तरह कंटेस्टेंट ने बिग बी से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात शेयर की। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन से ऐसी बात कह दी जिसे जानकर खुद बिग बी भी हैरान रह गए।

Trending Videos
KBC 10 Contestant Binal Suthar revealed shocking things in Amitabh Bachchan show
binal suthar - फोटो : kbc video

'कौन बनेगा करोड़पति' का हर सीजन सुपरहिट रहता है। यह 10वां सीजन है और इसकी भी टीआरपी काफी अच्छी जा रही है। इसकी एक वजह अमिताभ बच्चन का शो होस्ट करने का स्टाइल भी है जो लोगों को खूब रास आता है। शो के दौरान बिनल ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनकी इच्छा है कि वह केबीसी होस्ट करें। बिनल की यह बात सुनकर बिग बी चौंक गए। उन्होंने हंसते हुए कहा 18 साल की कड़ी मेहनत के बाद वह यहां तक पहुंचे हैं। इसके साथ ही बिनल ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 10 Contestant Binal Suthar revealed shocking things in Amitabh Bachchan show
kbc - फोटो : kbc video

इस शो के दौरान बिनल ने कई राज शेयर किए। बिनल ने बिग बी को बताया कि एक बार किसी ने उनके बालों पर कमेंट कर दिया था तो उन्होंने उसे डांट दिया था। इस पर अमिताभ ने कहा उन्हें जया बच्चन के लंबे बाल काफी पसंद हैं। शो के दौरान बिनल ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। 12वें सवाल पर वह अटक गई थीं। इसके बाद शो बीच में ही छोड़ दिया।  

 

KBC 10 Contestant Binal Suthar revealed shocking things in Amitabh Bachchan show
Ajeet Singh - फोटो : kbc video

बिनल से पहले 'केबीसी 10' का खास एपिसोड काफी चर्चा में रहा। 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन के मेहमान गुड़िया संस्था के डायरेक्टर अजीत सिंह बने। अजीत सिंह बीते 29 साल से देह व्यापार में फंसी महिलाओं को छुड़वाने का काम करते हैं। शो के दौरान अजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन से कई बातें शेयर की। इस दौरान बिग बी ने उनसे पूछा कि आपने अब तक सबसे कम उम्र की किस लड़की को देह व्यापार के जाल से मुक्ति दिलाई है? इस सवाल का जवाब सुनते ही अमिताभ बच्चन को अपने कानों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ।

 

विज्ञापन
KBC 10 Contestant Binal Suthar revealed shocking things in Amitabh Bachchan show
kbc - फोटो : kbc video

बिग बी के सवाल का जवाब देते हुए अजीत सिंह ने कहा - 'इलाहाबाद से 6 साल की बच्ची को छुड़ाया था। उस बच्ची को लगता था कि उसका काम यही है। यहां तक कि वह हमारे साथ आने से भी डरती थी। अजीत सिंह का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन उन्हें देखते ही रह गए। उन्होंने बोलने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों में उस बच्ची का दर्द साफ झलक रहा था। अजीत और उनकी पत्नी ने शो से 12 लाख 50 हजार की राशि जीती।' आपको बता दें, अजीत सिंह को इस काम के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुके हैं इसके अलावा कई और अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed