{"_id":"5d8b37208ebc3e01486039fe","slug":"kbc-11-amitabh-bachchan-and-contestant-aditya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 11: क्रिकेट से जुड़े सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब, जीती हुई रकम गंवाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 11: क्रिकेट से जुड़े सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब, जीती हुई रकम गंवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में मंगलवार को मध्य प्रदेश के आदित्य गुलिया हॉट सीट पर बैठे। आदित्य इस वक्त इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (IIM) से पढ़ाई कर रहे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह कई जगह परीक्षा देने के बाद उनका एडमिशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में हुआ था।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
आदित्य कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। आदित्य ने कहा कि 'मैंने कभी अपनी आजादी का फायदा नहीं उठाया। देर रात मैं हॉस्टल के बाहर नहीं जाता। बस जितना काम होता है करके वापस आ जाता हूं।' आदित्य की बातें सुन अमिताभ कहते हैं कि 'मैं आप से काफी निराश हो गया हूं आप कभी बाहर ही नहीं गए। मैं तो जब हॉस्टल में रहता था सब कुछ छोड़कर बाहर चला जाता था। मैं तो खिड़की से फांदकर जाता था और फिल्म देखकर वापस आता था।'
3 of 5
kbc
- फोटो : sony
12.50 लाख के सवाल पर आदित्य अटक गए। यहां तक पहुंच कर आदित्य की चारों लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। वो अब तक 6.40 लाख की रकम जीत चुके थे। 12.50 लाख के सवाल का आदित्य ने गलत जवाब दिया जिसकी वजह से वो जीती हुई राशि हार गए और 3.20 लाख ही घर ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
6.40 लाख के लिए अमिताभ ने सवाल पूछा कि 'भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को इनमें से किस केस में फांसी की सजा सुनाई गई थी?' आदित्य ने यहां एक्सपर्ट की सलाह ली, जिसका सही जवाब था- 'लाहौर षड़यंत्र केस'
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ ने 12.50 लाख के लिए सवाल पूछा- 'कौन से बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने एक ही टेस्ट में शतक लगाया और हैट्रिक भी ली।' इस सवाल का जवाब आदित्य ने 'शाकिब अल हसन' बताया जबकि इसका सही जवाब था 'सोहाग गाजी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।