फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूछा विकास खन्ना से जुड़ा सवाल, शेफ ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 25 Nov 2020 01:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 25 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asks question about Vikas Khanna Chef reacts
अमिताभ बच्चन, विकास खन्ना - फोटो : instagram/amitabhbachchan, vikaskhannagroup

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 धूम मचाए हुए है। 24 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट ओसियन जौहरी हॉट सीट पर बैठीं। शो में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। अमिताभ बच्चन ने उनसे शेफ विकास खन्ना से जुड़ा सवाल पूछा जिसे देखकर शेफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

KBC 12 Amitabh Bachchan asks question about Vikas Khanna Chef reacts
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

कौन बनेगा करोड़पति में हर क्षेत्र से सवाल पूछे जाते हैं। इनमें विज्ञान, राजनीति, इतिहास, मनोरंजन और सामान्य ज्ञान है। अमिताभ बच्चन ने विकास खन्ना के कोरोना वायरस के दौरान लोगों को मदद पहुंचाने से जुड़ा सवाल पूछा।

KBC 12 Amitabh Bachchan asks question about Vikas Khanna Chef reacts
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा- किस शेफ ने फीड इंडिया कैंपेन के तहत भारत के 125 शहरों में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया? इस सवाल का ऑप्शन दिया गया- मंजूनाथ मुरल, श्रीराम अय्यर, विकास खन्ना और अतुल कोच्चर। इसका सही जवाब था विकास खन्ना। ओसियन जौहरी ने भी इस सवाल का सही जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asks question about Vikas Khanna Chef reacts
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

विकास खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केबीसी के इसी सवाल का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा- क्या आपको पता है? बता दें कि ओसियन ने इस सवाल का सही जवाब दिया। वे शो में 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। 50 लाख के सवाल पर उन्होंने शो छोड़ दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asks question about Vikas Khanna Chef reacts
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में व्यस्त हैं। वे अक्सर सेट से अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ जब भी हॉट सीट पर किसी प्रतियोगी के सामने बैठते हैं तो उसकी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लोगों से साझा करते हैं। हाल ही में बिग बी ने बताया कि वह शादी से पहले जया बच्चन को लव लेटर लिखा करते थे। अमिताभ बच्चन ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने जया बच्चन को बहुत सारे लव लेटर्स लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने वह किस्सा भी बताया जब उन्हें पिता के कहने पर जया से शादी करनी पड़ी। अमिताभ ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि अगर उनकी अगली फिल्म हिट हो जाएगी तो वह अपने दोस्तों के साथ विदेश घूमने जाएंगे। उनकी ये फिल्म हिट हुई और फिर उन्होंने जाने का फैसला कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed