फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: इस सवाल का सही जवाब देकर शान और सोनू निगम ने जीते 25 लाख रुपये, क्या आपको पता है इसका जवाब?

Sat, 23 Oct 2021 12:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Oct 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 Shaan and sonu nigam won 25 lakhs rs in show can you guess the right answer of this question
शान, अमिताभ बच्चन, सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन पर केबीसी का सीजन 13 धमाल मचा रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। एक तरह जहां अब तक दो कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट भी सवालों का जवाब देकर लाखों-करोड़ों रुपये जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। केबीसी का हर शुक्रवार काफी खास होता है क्योंकि शानदार शुक्रवार को कोई ना कोई सितारा इसका हिस्सा बनता है। हाल ही में संगीत जगत के दो दिग्गज गायक शान और सोनू निगम शुक्रवार के एपिसोड में नजर आए।



शान और सोनू ने जीते 25 लाख रुपये

शान और सोनू ने 'ओम शांति ओम' का टाइटल ट्रैक गाते हुए शो में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के गाने 'देखा ना हाये रे सोचा ना' और 'कब तक मुझे' जैसे बेहतरीन गाने गए। शो में शान और सोनू निगम ने जबरदस्त मस्ती की और अमिताभ बच्चन संग खूब मस्ती की। इसके साथ ही दोनों गायक इस शो से 25 लाख रुपये जीतकर आए। हालांकि 25 लाख की राशि जीतने के लिए उन्हें लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा था वो सवाल और क्या आप दे सकते हैं इसका जवाब। 

KBC 13 Shaan and sonu nigam won 25 lakhs rs in show can you guess the right answer of this question
सोनू निगम, शान - फोटो : सोशल मीडिया

शान और सोनू ने अपनी पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल छठवें सवाल पर इस्तेमाल की और इसके बदले उन्हें 40 हजार रुपये मिले। इसके बाद वो 3.2 लाख तक के सवाल आसानी से पार कर ले गए। 6.4 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल पर सोनू और शान ने दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उन्होंने फ्लिप द क्योशन का इस्तेमाल किया और दूसरे सवाल का जवाब देकर ये राशि जीत ली।

KBC 13 Shaan and sonu nigam won 25 lakhs rs in show can you guess the right answer of this question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले सवाल यानि की 12.5 लाख रुपये जीतने के लिए उन्होंने तीसरी लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद 13वें सवाल पर उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन ऑस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया और 25 लाख रुपये जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Shaan and sonu nigam won 25 lakhs rs in show can you guess the right answer of this question
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
25 लाख रुपये के लिए पूछा गया सवाल ये था

दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन का नाम क्या है?

A. ट्रेसीमॉक्स
B. मॉस्क्युरिक्स
C. नॉटमोक्स
D. मॉस्किरिब

इसका सही जवाब है B. मॉस्क्युरिक्स
विज्ञापन
KBC 13 Shaan and sonu nigam won 25 lakhs rs in show can you guess the right answer of this question
शान, सोनू निगम - फोटो : Instagram

शान और सोनू निगम जीते हुए पैसो को संत बाबा मोनी आनंद आश्रम में दान कर देंगे। ये ट्रस्ट अशोक खोसला द्वारा चलाया जाता है। शो में शान और सोनू ने बिग बी संग ढेर सारी मस्ती की। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनू निगम और शान से उनकी जिंदगी से जुड़ा कुछ सवाल भी पूछे। शान ने बताया कि उनकी तीन पुश्तें संगीत से जुड़ी हैं। वो कभी भी सिंगर नहीं बनना चाहते थे और कोई नौकरी नहीं करना चाहते थे। वहीं सोनू निगम ने बताया कि उन्होंने चार साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में पहला गाना क्या हुआ तेरा वादा गाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed