फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC13: सिद्धांत चतुर्वेदी पर पड़ी थी जोया अख्तर की नजर, कुछ ऐसे मिली पहली फिल्म

Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
KBC13: Story of Bollywood actor Siddhant Chaturvedi how he got the first film and how Zoya Akhtar called for the audition
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Instagram

टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में शानदार शुक्रवार के मौके पर फिल्म बंटी और बबली की टीम पहुंची है। शो में सैफ अली खान, रानी मुखर्ज , सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं। इस दौरान हॉट सीट पर सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ बैठे और शो के होस्ट आमिताभ बच्चन ने क्विज के साथ साथ दोनों की जिंदगी से जुड़े सवाल भी किए। इस दौरान एक आम परिवार से तालुख रहने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। जानिए कैसे मिली सिद्धांत चतुर्वेदी को उनकी पहली फिल्म।

KBC13: Story of Bollywood actor Siddhant Chaturvedi how he got the first film and how Zoya Akhtar called for the audition
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिली पहली फिल्म
अमिताभ बच्चन ने शो में सिद्धांत चतुर्वेदी से सवाल किया कि वह कैसे बॉलीवुड में आए। इसका जवाब देते हुए सिद्धांत ने बताया कि उनका बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। जब वह सीए की पढ़ाई कर रहे थे तो उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने पढ़ाई और इंटर्नशिप छोड़कर ऑडिशन देना शुरू किया लेकिन देखते ही देखते 5 साल बीत गए।
KBC13: Story of Bollywood actor Siddhant Chaturvedi how he got the first film and how Zoya Akhtar called for the audition
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पिता ने कहा पार्टी में जाओ
सिद्धांत को फिल्में तो नहीं मिली, लेकिन एक वेब सीरीज इनसाइड एज में काम करने का मौका मिला। बेवसीरीज रिलीज हुई और उसकी सक्सेस पार्टी थी। उस दौरान सिद्धांत कोलकाता अपने कजिन की शादी में गए थे। जब पार्टी के लिए कॉल आया तो उन्होंने मना कर दिया था लेकिन सिद्धांत के पिता ने कहा कि तुम्हे पार्टी में जाना चाहिए इस तरह की पार्टी में ही लोग मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC13: Story of Bollywood actor Siddhant Chaturvedi how he got the first film and how Zoya Akhtar called for the audition
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जोया अख्तर से हुई मुलाकात
सिद्धांत के पिता ने तुरंत ही उनकी टिकट करवा दी और वह शादी के कपड़ो में ही पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने पार्टी में जमकर डांस किया। इस दौरान सब की नजरे उनपर ही थीं। जोया अख्तर ने सिद्धांत को अपने पास बुलाया और ऑडिशन देने देने के लिए कहा। जिसके बाद वह सिलेक्ट हो गए और उन्हें गली बॉय में काम करने का मौका मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed