#MeToo की चपेट में आए संस्कारी बाबूजी यानी एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ आखिरकार CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने एक्शन लिया है। करीब एक महीने पहले फिल्म और टीवी से जुड़े कई बड़े नामों ने आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था।
#MeToo का दिखा असर, एक महीने बाद आलोक नाथ के खिलाफ सिंटा ने लिया बड़ा एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।'
In view of the various allegations of sexual harassment and misconduct against Mr. Alok Nath, after due diligence and consideration, the Exec. Committee of #cintaa has decided to expel him from the Association. @sushant_says @renukashahane @FIA_actors @sagaftra @RichaChadha pic.twitter.com/tcNgooWLW6
#MeToo मूवमेंट की शुरुआत के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर की। विनता ने बताया कि 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वो आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की।'
विनता ने आगे लिखा कि 'इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई।' बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी।
विनता नंदा के आरोपों के बाद संध्या मृदुल और हिमानी शिवपुरी जैसे कई बड़े नाम आलोक नाथ के खिलाफ सामने आए और बताया कि सेट पर किस तरह वो बदतमीजी करते हैं। वहीं इस मामले में आलोक नाथ ने कहा था कि 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि उनके साथ ऐसा हुआ होगा लेकिन वो मैंने नहीं किया।'