फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राइजिंग स्टार' के सेट पर फूट फूट कर रो पड़ीं सिंगर मोनाली ठाकुर, यह है असली वजह

Tue, 20 Mar 2018 07:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Monali Thakur enjoyed on Rising Star set
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सिंगिंग शो में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ,शंकर महादेवन और मोनाली ठाकुर जज की भूमिका में हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में सिंगर मोनाली ठाकुर अचानक ही रो पड़ीं। आखिर ऐसा क्या हो गया कि मोनाली के आंखों से आंसू निकलने लगे।
Monali Thakur enjoyed on Rising Star set
मोनाली ठाकुर ने रोते हुए अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। मस्ती भरा यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को मोनाली के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। 
 
Monali Thakur enjoyed on Rising Star set
बात करें मोनाली ठाकुर के इस वीडियो की तो उन्होंने यह 'राइजिंग स्टार' के सेट पर ही बनाया है। वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में शो के होस्ट रवि दुबे भी शामिल हैं। मोनाली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monali Thakur enjoyed on Rising Star set
मोनाली ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'सेट पर बुखार आ गया, इसलिए आंखों में पानी भी आ गया, लेकिन बुखार भी मेरी पागलपंती और टाइम पास को नहीं रोक सकता...' मोनाली ने आगे यह भी लिखा है- 'फिलहाल एक चीज तो सच है, मुझे तब अच्छा नहीं लगता जब कोई सिंगर शो से एलिमिनेट हो जाता है।'
 
विज्ञापन
Monali Thakur enjoyed on Rising Star set
आपको बता दें कि मोनाली ठाकुर ने 'दम लगाके हईशा', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में शानदार गाने गाए हैं। 'मोह-मोह के धागे' गाने के लिए मोनाली को नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed