फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल में इतनी बदल गईं टीवी की ये पॉपुलर बहू, हादसे के बाद आ गया लुक में बदलाव

Sat, 29 Jun 2019 12:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
nausheen ali sardar birtdhay special some unknown facts
nausheen ali - फोटो : social media

टीवी सीरियल में बहू कुसुम का किरदार निभाकर मशहूर हुईं नौशीन अली सरदार का जन्म 29 जून 1982 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां नौरोज सरदार ईरान से हैं जबकि पिता पंजाबी (लाहौर) हैं। नौशीन के 5 भाई-बहन हैं। उनकी परवरिश एक कैथोलिक सोसाइटी में हुई। 

nausheen ali sardar birtdhay special some unknown facts
Nausheen Ali Sardar - फोटो : social media

नौशीन ने 18 साल की उम्र में टीवी में डेब्यू किया था। साल 2001 से 2005 तक सीरियल कुसुम में नौशीन ने मुख्य का किरदार निभाया था। उन्हें इससे खूब पॉपुलरिटी मिली। पिछले 19 सालों में नौशीन के लुक में काफी बदलाव आया है। उन्हें देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि नौशीन ने सर्जरी का सहारा लिया। 

nausheen ali sardar birtdhay special some unknown facts
Nausheen Ali Sardar

सोशल मीडिया पर जब उनकी तस्वीरों को देख ट्रोल किया जाने लगा तो नौशीन ने अपने लुक के बारे में बताया कि साल 2003 में उनका एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें स्कल और कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया था और नाक पर भी चोट आई थी। इस वजह से सर्जरी करवानी पड़ी और लुक में बदलाव आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
nausheen ali sardar birtdhay special some unknown facts
Nausheen Ali Sardar - फोटो : social media

नौशीन ने कहा कि 'अगर किसी को लगता है कि मैं पहले जैसी दिखती थी वैसी ही अब दिखूं, तो ऐसा होना पॉसिबल नहीं है। हर कोई बढ़ती उम्र के साथ अलग दिखने लगता है, ऐसे में कोई मुझसे कैसे उम्मीद कर सकता है कि मैं पहले जैसी ही दिखूं।' 

विज्ञापन
nausheen ali sardar birtdhay special some unknown facts
nausheen ali - फोटो : social media

इसके साथ ही नौशीन ने कहा - 'सब लोग अगर फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती? इस वजह से मेरी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही  है। मुझे बहुत बुरा लगा है। मेरी मां इरानी थी जबकि पिता पंजाबी। वजन की वजह से मुझे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। बहुत मुश्किल से शेप में वापस आ पाई। मेरा पिता नहीं है। मां मेरे दिल के काफी करीब हैं। मेरे ऊपर हो रहे इस तरह के कमेंट से वह प्रभावित हो रही हैं। मेरा भतीजा स्कूल में किस तरह से सवालों का जवाब दे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed